
Bhopal , 8 मई . Madhya Pradesh की Government का ग्रीन एनर्जी पर खास जोर है, इसी क्रम में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी का नतीजा है कि राज्य में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में एक लाख 21 हजार 392 घरों पर सौर संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं.
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में एक लाख 21 हजार 392 घरों पर सौर संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं.
सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए 847.13 करोड रुपए का अनुदान केंद्र Government द्वारा दिया गया है.
उन्होंने बताया कि अभी तक एक लाख 92647 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही कर संयंत्र स्थापित करने की कार्रवाई द्रुत गति से जारी है.
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने बताया है कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सौर संयंत्र स्थापना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वेंडरों को सम्मानित किया जाएगा. जो वेंडर अपना कार्य ठीक प्रकार से नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
बैंस ने Bhopal मुख्यालय में प्रगति की समीक्षा कर सभी वेंडर्स को कार्य में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने बताया कि कार्य क्षेत्र में आने वाली सभी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा जिससे कि Government द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में हासिल किया जा सके.
–
एसएनपी/
Skip to content