1 नवंबर की रैली को लेकर भाजपा का हमला, नरेश बंसल ने राहुल गांधी को बताया गरीबों का दुश्मन

New Delhi, 27 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वो गरीबों के दुश्मन हैं और 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से सबसे ज्यादा नुकसान उस गरीब तबके को होगा जो त्योहारी सीजन में रोजी-रोटी कमाने का इंतजार साल भर करता है.

वोट चोरी के आरोपों को कांग्रेस का दशकों पुराना चरित्र बताते हुए बंसल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़, बूथ लूट, आपातकाल और चुनाव स्थगित करने जैसी घटनाएं ही असली वोट चोरी थी, जबकि मौजूदा Government में चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है.

सांसद नरेश बंसल ने कहा, राहुल गांधी गरीबों के दुश्मन हैं. गरीबों का नाम लेकर वे राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर वे गरीबों के जरा से भी हितैषी होते तो 1 नवंबर की रैली नहीं रखते, जिससे सर्वाधिक प्रभावित गरीब व्यक्ति हो रहा है, जो साल भर इस त्योहार का इंतजार करता है कि वह कुछ कमाएगा, जिससे उसका परिवार चलेगा. उसकी रोजी-रोटी पर लात मारने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वोट चोरी तो ये दशकों से करते रहे हैं. जवाहरलाल नेहरू पहली बार Prime Minister वोट चोरी से बने थे. जितनी भी राज्यों की कांग्रेस समितियां थीं, किसी ने उनका नाम नहीं भेजा था. सबने सरदार पटेल का नाम भेजा था तो पंडित नेहरू Prime Minister कैसे बन गए? वोट चोरी करके बन गए. इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं. भ्रष्टाचार और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लगे थे. बैकडेट से संशोधन कर दिया गया पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया, नेताओं को जेल में डाल दिया गया और सेंसरशिप लागू कर दी गई. वह थी वोट चोरी.

सांसद ने कहा कि वोट चोरी वह थी जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के अंदर जिस प्रकार का तांडव हुआ और सिखों का कत्लेआम किया गया. वोट चोरी वह थी, जब राजीव गांधी की हत्या हुई. जहां वे उम्मीदवार थे, वहां का चुनाव स्थगित होना चाहिए था, लेकिन पूरे देश के चुनाव स्थगित कर दिए गए और एक महीने बाद कराए गए. पूरे देश में माहौल बनाया गया. वह वोट चोरी थी.

उन्होंने कहा कि आज तो पारदर्शिता है. हमने वह भी दिन देखे हैं जब पूरे-के-पूरे बूथ लूट लिए जाते थे. किसी विशेष प्रत्याशी को जिताने के लिए और बूथ लूटने के लिए अपराधियों को जेल से रिहा किया जाता था. जीते हुए प्रत्याशी के मतपत्र हारने वाले प्रत्याशी के मतपत्रों में मिला दिए जाते थे. ये सारे दृश्य इस देश ने देखे हैं.

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी के नाम पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. कभी वे राफेल चोरी बोलते हैं, कभी वोट चोरी, कभी चोरों का सरदार. लेकिन वे जितनी बार भी ये बातें कहते हैं, उतनी ही देश के अंदर Prime Minister Narendra Modi और भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का समर्थन, आशीर्वाद और विश्वास बढ़ता है. वहीं कांग्रेस के प्रति निराशा और हताशा बढ़ती है. कांग्रेस बार-बार की हार से हताश और निराश होकर Prime Minister के माता-पिता को गाली देती है. ये हताशा और निराशा में जी रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने इस वीडियो को अपने अकाउंट से प्रसारित किया. इस वीडियो पर प्रतिबंध लगना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए कि यह वीडियो किस तरीके से तैयार किया गया. कांग्रेस देश के अंदर हताशा, निराशा और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है. फेक एआई वीडियो के माध्यम से कई बार यह दावा कर चुकी है कि चीन घुस गया, चीन घुस गया, चीन घुस गया और जब सत्यता का पता चलता है, तो चीन कहीं घुसा नहीं होता. हमारे सैनिक मजबूती के साथ सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं. हमारी सेना बहुत मजबूत है, इसलिए इतना आसान नहीं है कि कोई घुस आए लेकिन ये फेक नैरेटिव बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे देश में असंतोष पैदा हो. पर इन्हें इसमें सफलता नहीं मिलेगी.

BJP MP ने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस में भी कुछ अच्छे लोग हैं. Samajwadi Party में भी अच्छे लोग हैं, जो संस्कृति, मान और मर्यादा को महत्व देते हैं. राजनीति में इनका पालन होना चाहिए लेकिन राहुल गांधी ब्रिगेड, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं, उसके लिए कोई मर्यादा नहीं है. वे किसी मर्यादा का पालन नहीं करते.

–