होर्मुज स्‍ट्रेट के पास एक और तेल टैंकर में लगी आग, न‍ियमों का उल्लंघन करने पर नेवल माइन से टकराया

तेहरान, 14 नवंबर . होर्मुज स्‍ट्रेट के पूर्व में शन‍िवार को एक और तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर आग की चपेट में आ गया. ईरान की नौसेना ने कहा क‍ि प्रतिबंधित इलाके में नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह हादसा हुआ. नौसेना ने चेतावनी दी कि ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर प्रतिबंधित रास्तों से गुजरने वाले जहाजों को आग और विस्फोट का सामना करना पड़ सकता है.

ईरान की समाचार एजेंसी मेहर न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की नौसेना ने बताया कि होर्मुज स्‍ट्रेट के पूर्व में एक प्रतिबंधित इलाके में नियमों का उल्लंघन करने वाला एक और तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर आग की चपेट में आ गया. तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया.

ईरानी सेना की नौसेना के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, यह टैंकर नियमों का उल्लंघन कर रहा था और प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहा था. इसी दौरान वह समुद्री सुरंग से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई.

मेहर न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार नौसेना ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट के पूर्व का पूरा क्षेत्र ईरानी नौसेना की निगरानी और नियंत्रण में है. विभाग ने दोहराया कि जो भी जहाज अपने ट्रैकिंग सिस्टम बंद करके प्रतिबंधित रास्तों से गुजरेंगे, उन्हें आग और विस्फोट जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है.

ईरानी नौसेना ने फिर कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में समुद्री सुरंग से टकराने के बाद एक और टैंकर में आग लगी है. साथ ही चेतावनी दी कि जो जहाज अपने ट्रैकिंग सिस्टम बंद करके प्रतिबंधित जलक्षेत्र में यात्रा करते हैं, वे गंभीर हादसों और विस्फोटों के जोखिम में रहते हैं.

ईरान ने स्पष्ट किया कि ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है और नियमों की अनदेखी करने वाले जहाजों के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

–

एवाई/