
तेहरान, 31 अगस्त . ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया. आईआरजीसी ने दावा किया कि हमेशा सतर्क रहने वाले ईरान के आधुनिक एयर डिफेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज के हवाले से बताया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के दावे के अनुसार, Monday तड़के आईआरजीसी आधुनिक एयर डिफेंस फोर्स ने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर अमेरिका के लंबी दूरी वाले एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया.
आईआरजीसी ने कहा कि ईरान के आधुनिक एयर डिफेंस के हमेशा सतर्क रहने वाले लड़ाकों ने Monday तड़के मिसाइल से अमेरिका के लंबी दूरी वाले ड्रोन को निशाना बनाया.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर अमेरिका का एक एमक्यू-9 ड्रोन उड़ रहा था. तभी ईरानी वायु रक्षा मिसाइलों से ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया.
आईआरजीसी के बयान के हवाले से कहा गया है कि हमने को बाद ड्रोन निष्क्रीय होकर खाड़ी के पानी में जा गिरा. इससे पहले ईरानी सेना ने Monday को ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल मिनहाद एयर बेस पर हमले का दावा किया. इस हमले में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई लारक द्वीप पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में की गई.
आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा, “आक्रामकता और अपराध इस्लामी गणराज्य ईरान के होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण को कमजोर करने की दुश्मन की कोशिशों में उसकी हताशा को दूर नहीं कर सकते. हर हमले का जवाब इससे भी अधिक कड़े और विनाशकारी तरीके से दिया जाएगा.”
रविवार रात लारक द्वीप पर मौजूद आईआरजीसी के दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाते हुए अमेरिका ने हमले किए थे. आईआरजीसी ने दावा किया कि Sunday रात हॉर्मोजगान प्रांत के लारक द्वीप पर हुए हमले में कई सैन्यकर्मी और आम नागरिक मारे गए या घायल हुए.
–
एवाई/पीएम
Skip to content