
New Delhi, 5 अक्टूबर . एशियन गेम्स 2026 में India का प्रदर्शन शानदार रहा. देश ने कुल 21 गोल्ड समेत 85 मेडल अपने नाम किए. हालांकि, यह एशियन गेम्स India के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ. आइए आपको बताते हैं किन 5 वजहों से India के लिए यादगार रहा यह टूर्नामेंट.
महिला हॉकी में खत्म हुआ 44 साल का सूखा: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा खत्म करते हुए देश की झोली में गोल्ड मेडल डाला. सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा. फाइनल में India ने चीन को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराते हुए 1982 के बाद पहली बार गोल्ड मेडल जीता.
सुचिका तारियाल ने दिलाया एमएमए में मेडल: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में India को एशियन गेम्स के इतिहास का अपना पहला मेडल मिला. सुचिका तारियाल ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. हालांकि, वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गईं, जिसके चलते India इस खेल में गोल्ड या सिल्वर लाने से चूक गया.
सॉफ्ट टेनिस में पहला मेडल: सॉफ्ट टेनिस उन खेलों में शामिल था, जिन्हें एशियन गेम्स में पहली बार शामिल किया गया था. India की ओर से इस खेल में जय मीणा ने पुरुष कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्श करते हुए देश को पहला मेडल दिलाया. जय ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रहे. इसके साथ ही रोइंग में भी सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने डबल स्कल्स में India को पहला मेडल दिलाया.
अनाहत-बरनिका इलांगोवन ने रचा इतिहास:एशियन गेम्स 2026 में अनाहत सिंह स्क्वैश के सिंगल्स के फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं. वह गोल्ड लाने से तो चूक गईं, लेकिन उन्होंने सिल्वर जीतकर भी इतिहास रचा. वहीं, पोल वॉल्ट में बरनिका इलांगोवन ने एशियन गेम्स में India को पहला मेडल दिलाया. वह ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं.
मीराबाई चानू का खत्म हुआ इंतजार: India की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार मेडल जीता. वह सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं. वहीं, सावन बरवाल ने मैराथन में 1982 के बाद India को पहला मेडल दिलाया. सावन सिल्वर मेडल जीतकर स्वदेश लौटे.
–
एसएम/पीएम
Skip to content