
जालंधर, 2 नवंबर . डच हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर ने पंजाब में ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ देखने के लिए Chief Minister भगवंत सिंह मान के निमंत्रण पर खुशी जताई है.
जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में जारी टूर्नामेंट के दौरान बातचीत करते हुए वर्ल्ड कप 1990 और ओलंपिक गेम्स 1996 में गोल्ड मेडलिस्ट फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर ने कहा, “मैं यह जानकर हैरान और गर्व भी महसूस कर रहा था कि Chief Minister भगवंत मान ने मुझे याद रखा और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया. यह निमंत्रण हॉकी के प्रति Chief Minister के अपार प्रेम का स्पष्ट प्रमाण है और इसी कारण मैंने जालंधर आने का निर्णय लिया.”
अक्टूबर 1985 से अगस्त 1996 तक के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान नीदरलैंड के लिए 241 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 215 गोल करने वाले महान ‘ड्रैग फ्लिकर’ बोवेलैंडर ने India को विश्व हॉकी का पावरहाउस बताया.
ओलंपिक आंदोलन में एशियाई देशों, विशेष रूप से India और Pakistan के योगदान का उल्लेख करते हुए फ्लोरिस बोवेलैंडर ने दुनियाभर में इस आंदोलन को लोकप्रिय बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की.
भारतीय हॉकी के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए ‘फ्लॉप’, ‘फ्लॉपी’ और ‘बूम बूम बोवेलैंडर’ के नाम से मशहूर डच दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि India ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी से जुड़ी उनकी अधिकांश यादें पंजाब के खिलाड़ियों, विशेष रूप से सिख खिलाड़ियों, से जुड़ी हैं. बोवेलैंडर मानते हैं कि पंजाब के बिना भारतीय हॉकी की कल्पना भी नहीं की जा सकती.
अपनी यात्रा के दौरान फ्लोरिस बोवेलैंडर ने पंजाब के 37 कोचों और पंजाब Government की देखरेख में चल रही ‘सुरजीत हॉकी एकेडमी’ के उभरते हॉकी खिलाड़ियों के साथ एक संयुक्त प्रशिक्षण सत्र में भी हिस्सा लिया. उन्होंने स्वयं हॉकी स्टिक पकड़कर हिट लगाए और खिलाड़ियों से ड्रैग फ्लिक भी करवाई. इस अवसर पर उनके साथ खेल विभाग से ओलंपिक पदक विजेता गुरजंट सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जीवनजोत सिंह तेजा और हॉकी कोच अवतार सिंह भी मौजूद रहे.
अगली पीढ़ी के हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए फ्लोरिस बोवेलैंडर ने युवा प्रशिक्षुओं के साथ ‘ड्रैग-फ्लिक’ प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने अपने व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव के आधार पर खेल से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी सुझाव भी साझा किए.
पंजाब के खेल विभाग ने भी हॉकी के इस महान खिलाड़ी को खेल में दिए गए उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया. पंजाब से मिले भरपूर प्यार और आत्मीयता से प्रभावित फ्लोरिस यान बोवेलैंडर ने 4 और 5 नवंबर को मोहाली स्थित ‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम’ में टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण मैचों में भी शामिल होने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
–
आरएसजी
Skip to content