
New Delhi, 29 अगस्त . हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर Saturday को उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.
सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि तथा ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की सभी खिलाड़ियों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आइए, खेल को जीवन का संस्कार, अनुशासन को अपनी पहचान और तिरंगे की आन-बान-शान को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं. यही मेजर ध्यानचंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यही ‘विकसित भारत’ की सशक्त, स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी युवा शक्ति का आधार बनेगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने social media पर लिखा, “हॉकी के जादूगर, महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. उनका जीवन खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरक मिसाल है. राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह दिवस खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संकल्प को सुदृढ़ बनाता है. मध्यप्रदेश Government खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके लिखा, “मेजर ध्यानचंद जी का जीवन साधना, अनुशासन और राष्ट्रगौरव की अद्भुत प्रेरणा है. अपने असाधारण खेल कौशल से उन्होंने India का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया और आने वाली पीढ़ियों को बड़े लक्ष्य, कठोर परिश्रम और विजय का मंत्र दिया. राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेरा यही आग्रह है कि खेल हमारे जीवन का संस्कार बने, हमारे युवाओं का आत्मविश्वास बने और India की नई शक्ति बने. हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ें, नए कीर्तिमान रचें और तिरंगे का गौरव निरंतर बढ़ाते रहें.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उनका अद्भुत खेल कौशल, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरणा देता है. सभी देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले, ‘हॉकी के जादूगर’ एवं पद्म भूषण से सम्मानित महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं सभी प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उनकी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करता है. आइए, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और आत्मविश्वासी Rajasthan के निर्माण में योगदान दें.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने social media पर लिखा, “फिट इंडिया, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत! समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के 7 गौरवपूर्ण वर्षों के पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में ‘फिट इंडिया’ अभियान ने स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है. महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर शुरू हुआ यह अभियान आज करोड़ों देशवासियों को स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित कर रहा है.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. उनकी प्रतिभा ने विश्व पटल पर India का मान बढ़ाया और खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा दी.”
–
एसडी/एएस
Skip to content