
हैदराबाद, 27 सितंबर . हैदराबाद Police ने नकली नोट चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 500 रुपए के 16 नकली नोट जब्त किए हैं.
Police ने Sunday को बताया कि 21 वर्षीय विक्रम को गोशामहल Police स्टेशन में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है.
हैदराबाद के बेगम बाजार निवासी और मूल रूप से Rajasthan के रहने वाले विक्रम नकली नोट रखने, चलाने और धोखाधड़ी करने में शामिल है.
गोशामहल Police स्टेशन के Police निरीक्षक बी. श्रवण कुमार ने बताया कि अशोक और अन्य आरोपी फरार हैं.
बेगम बाजार छतरी के पास गश्त कर रहे Policeकर्मियों ने संदेह होने पर विक्रम को पकड़ा. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह छोटे विक्रेताओं से 500 रुपए के नकली नोट 400 रुपए प्रति नोट के हिसाब से लेकर चला रहा था.
तलाशी लेने पर 16 जाली 500 रुपए के नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 8,000 रुपए थी. आरोपी ने आगे बताया कि ये जाली नोट अशोक नामक व्यक्ति से प्राप्त किए गए थे.
आरोपी को जाली नोटों के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए गोशामहल Police स्टेशन लाया गया.
गोशामहल Police स्टेशन में बीएनएस की धारा 179, 180 और 318(4) के साथ 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया.
आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त अशोक से 500 रुपए के जाली नोट लिए और प्रत्येक नोट के बदले 400 रुपए असली नोट लेकर उन्हें छोटे विक्रेताओं में बांटा.
विक्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. स्रोत और इसमें शामिल नेटवर्क का पता लगाने और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए आगे की जांच की जा रही है.
गोशामहल Police की त्वरित कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैदराबाद शहर Police की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस तरह की गैरकानूनी और अशांति फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गोशामहल Police ने सभी छोटे विक्रेताओं, दुकानदारों, सड़क विक्रेताओं और आम जनता से जाली नोटों, विशेष रूप से 500 रुपए के नोटों के प्रचलन के प्रति सतर्क रहने की अपील की है.
–
एमएस/
Skip to content