हैती राष्ट्रपति की हत्या मामले में अमेरिकी कोर्ट ने फ्लोरिडा के पादरी को ठहराया दोषी

मियामी, 19 नवंबर . अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले हैती मूल के पादरी क्रिश्चियन इमैनुएल सैनोन को कोर्ट ने वर्ष 2021 में हैती के President जोवेनल मोइज की हत्या से जुड़ी साजिश का दोषी ठहराया है. मियामी की संघीय अदालत में करीब आठ सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद Wednesday को यह फैसला आया. सैनोन को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.

68 वर्षीय सैनोन पर President मोइज की हत्या की साजिश रचने और उन्हें सत्ता से हटाकर खुद President बनने की योजना में शामिल होने का आरोप था. अभियोजन पक्ष ने अदालत में कहा कि दक्षिण फ्लोरिडा इस साजिश की योजना बनाने और उसके लिए धन जुटाने का प्रमुख केंद्र था. साजिश में शामिल लोगों ने शुरुआत में मोइज की जगह सैनोन को President बनाने की योजना बनाई थी.

अभियोजकों के मुताबिक, सैनोन ने साजिश के लिए धन जुटाने में मदद की और हैती की यात्रा तथा वहां ठहरने की व्यवस्था भी की. इस योजना में अमेरिका की दो कंपनियों के जरिए कोलंबिया के पूर्व सैनिकों को भर्ती किया गया था. इन लोगों ने कथित तौर पर अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के एजेंट होने का दिखावा करते हुए President के आवास पर धावा बोला था.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सैनोन ने अदालत में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया. उन्होंने स्वीकार किया कि एक समय उनकी उन लोगों से बातचीत हुई थी जो मोइज को सत्ता से हटाकर नया President लाना चाहते थे, लेकिन उनका कहना था कि हत्या से काफी पहले ही साजिशकर्ताओं ने किसी दूसरे उम्मीदवार को समर्थन देना शुरू कर दिया था. उन्होंने President की हत्या की योजना की जानकारी होने से भी इनकार किया.

हैती में 7 जुलाई 2021 की रात President मोइज की उनके निजी आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमले में उनकी पत्नी मार्टिन मोइज भी घायल हुई थीं. उन्हें इलाज के लिए फ्लोरिडा ले जाया गया था. उन्होंने सैनोन के मुकदमे में अहम गवाह के रूप में बयान दिया. मार्टिन मोइज ने अब एक दशक से अधिक समय बाद होने वाले हैती के पहले President चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी भी दर्ज कराई है.

अभियोजन पक्ष के अनुसार, साजिश का खाका अप्रैल 2021 में दक्षिण फ्लोरिडा में सैनोन, हैती के एक पूर्व सीनेटर, और कुछ अमेरिकी कारोबारियों की बैठक के बाद तैयार हुआ. योजना थी कि सैनोन के सत्ता में आने पर फ्लोरिडा की दो कंपनियों को बुनियादी ढांचे, सुरक्षा बलों और सैन्य उपकरणों से जुड़े ठेके दिए जाएंगे. शुरुआत में सैनोन की सुरक्षा के लिए कोलंबिया के करीब 18 पूर्व सैनिकों को भी नियुक्त किया गया था.

हालांकि, जून 2021 तक साजिशकर्ताओं को लगा कि सैनोन के पास President बनने के लिए न तो संवैधानिक पात्रता है और न ही पर्याप्त जनसमर्थन. इसके बाद उन्होंने हैती के पूर्व Supreme Court न्यायाधीश वेंडेल कोक थेलो को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया. थेलो की जनवरी 2025 में फरार रहते हुए मौत हो गई थी.

इस मामले में अमेरिकी अभियोजकों ने 40 से अधिक लोगों पर आरोप लगाए हैं और करीब एक दर्जन लोगों को दोषी ठहराया जा चुका है. इनमें पांच लोग उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. सैनोन का मामला पहले चार अन्य आरोपियों के साथ चलना था, जिन्हें इस साल की शुरुआत में दोषी ठहराया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनकी सुनवाई अलग कर दी गई थी.

मोइज की हत्या के बाद से हैती में Political अस्थिरता और हिंसा बढ़ी है. सशस्त्र गिरोहों का प्रभाव राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस और आसपास के इलाकों में फैल गया है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हिंसा के कारण करीब 15 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.

–

केआर/