हेमा मालिनी से टाइगर श्रॉफ तक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने ऐसे दी बधाई

Mumbai , 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Thursday को social media पर बधाइयों का सिलसिला जारी रहा. इस बीच अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर, हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती और टाइगर श्रॉफ तक कई कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. किसी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की, तो किसी ने पोस्ट में जरूरतमंद लोगों की मदद की अपील की.

Actress और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ”हमारे Prime Minister Narendra Modi आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. मेरे संसदीय क्षेत्र मथुरा के लोग भी पूरे देश के साथ उन्हें लंबी, स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं देते हैं. उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश ने काफी प्रगति की है. वह हमारे देश की बेहतरी के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने हमारी विचारधारा को दुनिया तक पहुंचाया और हर जगह के बड़े नेताओं से सम्मान और प्रशंसा हासिल की. आइए, उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें. आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

Actor अजय देवगन ने भी अपने एक्स अकाउंट पर Prime Minister के लिए खास संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा, ”जन्मदिन की शुभकामनाएं Narendra Modi जी. आपको साल-दर-साल लगातार और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते देखना मुझे सच्ची सेवा की भावना की याद दिलाता है. India के लोगों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने मुझे हमेशा प्रभावित किया है. आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और ताकत के लिए प्रार्थना करता हूं, ताकि India की सेवा का आपका सफर आने वाले कई वर्षों तक जारी रहे. जय हिंद.”

Actor और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी Prime Minister को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा, ”जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपकी लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं. लोगों की 25 साल तक सेवा करने के आपके सफर को हम हमेशा याद रखेंगे. मुझे नहीं लगता कि कोई और लोगों की 25 साल तक सेवा करने का यह रिकॉर्ड बना पाएगा.”

Actor अनिल कपूर ने Prime Minister के साथ अपनी मुलाकात की दो तस्वीरें साझा कीं. इसके साथ उन्होंने लिखा, ”हमारे Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, ताकत और देश की सेवा के एक और समर्पित वर्ष की कामना करता हूं.”

अनिल कपूर के बड़े भाई और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी Prime Minister को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन पर दिल से शुभकामनाएं. ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, ताकत और देश की सेवा के लिए कई और साल प्रदान करें.”

बोनी कपूर ने आगे लोगों से इस खास मौके पर ‘सेवा का संकल्प’ लेने की अपील की. उन्होंने कहा, ”हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में ज्यादा दया, करुणा और इंसानियत लाने का संकल्प लेना चाहिए. जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए, बिना किसी उम्मीद के दूसरों का हाथ थामना चाहिए और अपने आसपास के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए.”

टाइगर श्रॉफ ने भी Prime Minister के जन्मदिन पर आयोजित ‘सेवा का संकल्प’ का हिस्सा बनने पर खुशी जताई. उन्होंने लिखा, ”कितना खूबसूरत उत्सव है. हमारे Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर ‘सेवा का संकल्प’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. आइए, हम सभी ज्यादा सेवा करने, ज्यादा देने और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने की दिशा में एक कदम बढ़ाएं. जय हिंद.”

पीके/एबीएम