
New Delhi, 10 अक्टूबर . आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जब तक इस्तीफा नहीं देते, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी. केजरीवाल का यह बयान Police स्टेशन से रिहा होने के बाद आया है. Saturday को दिल्ली में सीजेपी के प्रोटेस्ट कॉल के दौरान विरोध दर्ज कराने के लिए केजरीवाल को उनकी पार्टियों के विभिन्न नेताओं के साथ हिरासत में लिया गया था.
पूर्व सीएम ने Police थाने से एक वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि Police ने हमें जाफरपुर थाने में हिरासत में लिया है और थाने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई है. ऐसा लगता है कि यह जगह भी जंतर-मंतर बन चुकी है.
उन्होंने Government को चेतावनी देते हुए Policeकर्मियों की संख्या बल पर तंज कसते हुए कहा कि यहां तो 10 से 15 Policeकर्मी भी नहीं हैं. बाहर इतनी संख्या में लोग मौजूद हैं. मुझे लगता है कि Government के पास हमें हिरासत में रखने के लिए जगह कम पड़ जाएगी.
केजरीवाल ने इसके बाद एक और वीडियो शेयर किया. वीडियो में केजरीवाल थाने से बाहर आते दिखे. वे एक कार पर सवार थे और अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा.
दूसरी ओर Mumbai में करीब 600 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, हालांकि हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है. दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के समर्थन में Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन कर रहे तुषार गांधी के संगठन के सदस्य और सीपीआई (एम) के समर्थक समेत 400 लोगों को Police ने हिरासत में लिया. वंचित बहुजन आघाडी के कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की गई.
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को Mumbai Police ने करीब 7 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया. तुषार गांधी Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान की ओर जा रहे थे, तभी Police ने उन्हें हिरासत में लिया था.
तुषार गांधी के मुताबिक, Mumbai Police ने सुबह करीब 11 बजे उन्हें हिरासत में लिया और डीएन नगर Police स्टेशन ले गई. इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे मेडिकल चेकअप कराने के बहाने उन्हें डीएन नगर से बाहर ले जाया गया और वहांं से बोरीवली Police स्टेशन लेकर पहुंचे.
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने Police अधिकारियों से पूछा कि उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय बोरीवली Police स्टेशन क्यों लाया गया है, तो एक अधिकारी ने जवाब दिया कि डीएन नगर में लोगों की भीड़ बढ़ रही थी, इसलिए उन्हें वहां से हटाकर बोरीवली Police स्टेशन लाया गया.
–
डीकेएम/
Skip to content