
शिमला, 26 सितंबर . Himachal Pradesh में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस Government की विदाई तय है और अगली Government भाजपा की बनेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है और पार्टी आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.
शिमला में जयराम ठाकुर ने से बातचीत में हाल में हुए पंचायत चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इन चुनावों में जनता ने भाजपा के पक्ष में समर्थन दिया है. पंचायत चुनावों के परिणाम और जमीनी स्तर पर मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश में अगली Government भाजपा की बनेगी.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने कई बार राहुल गांधी को लॉन्च किया, लेकिन हर बार असफलता ही मिली है और इससे पार्टी में निराशा का माहौल है.
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता द्वारा चुनाव आयोग के कार्यालय को जलाने की बात किए जाने की खबर सामने आई है. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसी आयोग के द्वारा चुनाव कराए जाने के बाद कांग्रेस की Government शिमला में बनी.
उन्होंने संवैधानिक संस्था के पुतले जलाए जाने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि Himachal Pradesh में कांग्रेस Government सत्ता से बाहर होती दिखाई दे रही है और इसी वजह से पार्टी में निराशा है. किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाना चाहिए. Government का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है.
एथलीट सावन बरवाल को बधाई देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मंडी जिला के जोगिंद्रनगर से संबंध रखने वाले भारतीय सेना के एथलीट सावन बरवाल को एशियाई खेलों की मैराथन में India के 44 वर्षों के पदक इंतजार को समाप्त करते हुए ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं. पुरुषों की मैराथन में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, जो हमारी सशस्त्र सेनाओं की पहचान है.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content