
शिमला, 9 अक्टूबर . Himachal Pradesh की राजधानी शिमला से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां राय के पास मोड़ पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए Police कंट्रोल रूम को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. शिमला जिले के रामपुर में Friday सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस हादसे का शिकार हो गई. सनेई से रामपुर आ रही बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी. हादसे में 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार अब तक 17 घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल 20 लोग सवार थे. दुर्घटना में दो यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बस के सड़क से नीचे गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने के बाद Police भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल, बस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि बस गोशाला के पास जाकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. यदि बस वहां से आगे नीचे पलट जाती, तो जान-माल का नुकसान और अधिक हो सकता था. यह हादसा रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर राय के पास हुआ.
–
एमएस/
Skip to content