हिमाचल प्रदेश के अनारों का दुबई को निर्यात शुरू, किसानों के लिए बढ़ेंगे अवसर

New Delhi, 22 अक्टूबर . केंद्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Thursday को कहा कि Himachal Pradesh के ‘सिंदूरी अनारों’ का Dubai में सफलतापूर्वक निर्यात किया गया है. इससे विदेशी बाजारों में भारतीय कृषि उत्पादों के लिए नया बाजार खुल रहा है.

Union Minister ने कहा , “एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के सहयोग से, कुल्लू के 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार Dubai निर्यात किए गए हैं. स्थानीय उपज को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की यह पहल, किसानों की आय बढ़ाने और भारतीय कृषि निर्यात को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”

इस महीने की शुरुआत में, एपीडा ने Haryana के सोनीपत से कनाडा तक 24 मीट्रिक टन फ्रोजन खाद्य उत्पादों की एक खेप भेजने में मदद की. किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के नेतृत्व में भेजी गई इस खेप में हरी मटर, मिश्रित सब्जियां, मटर और गाजर, स्वीट कॉर्न और समोसे जैसे कई उत्पाद शामिल थे. निर्यात करने वाली इकाई को एपीडा की वित्तीय सहायता योजना से मदद मिली.

गोयल ने आगे बताया कि केंद्र Government की चल रही आउटरीच पहलों के तहत, गांधीनगर में एफटीए (मुक्त व्यापार समझौतों) का लाभ उठाने पर एक राज्य-स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई थी. इसमें राज्य Government के अधिकारियों, निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और निर्यातकों सहित 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.

उन्होंने Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल की सराहना की. पटेल ने स्थानीय व्यवसायों और निर्यातकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किए हैं, जिससे एफटीए का बेहतर उपयोग हो सकेगा और India के कुल निर्यात में Gujarat की हिस्सेदारी और बढ़ेगी.

गोयल ने Wednesday को कहा कि हाल के वर्षों में Government द्वारा किए गए कई मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) ने India के निर्यातकों के लिए अपार अवसर खोले हैं. मोदी Government का जोर इस बात पर है कि इन फायदों का लाभ किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, एमएसएमई और छोटे व्यवसायों तक पहुंचे, ताकि वे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक और अधिक पहुंचा सकें.

मंत्री ने कहा, “इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने में उनकी मदद करने के लिए, केंद्र Government का वाणिज्य विभाग राज्य Governmentों के साथ मिलकर विशेष एफटीए आउटरीच पहल आयोजित कर रहा है.”

गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेने और स्थानीय व्यवसायों को नए निर्यात बाजारों की तलाश करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए, गोयल ने कहा, “देश भर में ऐसी और भी पहल आयोजित की जाएंगी. इससे हर राज्य को अपनी खास निर्यात क्षमता को पहचानने, हमारे एफटीए का बेहतर उपयोग करने और India के निर्यात विकास को नई गति देने में मदद मिलेगी.”

–

एबीएस