
पांवटा साहिब, 2 अक्टूबर . Himachal Pradesh के पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का शव 4 दिन के कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद पड़ोसी राज्य Haryana से बरामद कर लिया गया है. स्थानीय प्रशासन और Haryana प्रशासन की संयुक्त टीमों ने पिछले चार दिनों से यमुना नदी में एक व्यापक खोज अभियान चला रखा था, जिसमें आखिरकार यह सफलता हासिल हुई है.
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि 27 सितंबर को शाम करीब 6.30 बजे प्रशासन को एक सूचना मिली थी कि 54 वर्षीय व्यक्ति निखिल किसी कारणवश यमुना नदी में गिर गए. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए प्रशासन पहले दिन से ही मुस्तैद था. 28 सितंबर को शव बरामद नहीं होने पर बहाव तेज होने के कारण शव आगे निकल जाने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला प्रशासन और Haryana के यमुनानगर जिला प्रशासन से संपर्क साधा साधा गया.
उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से दोनों राज्यों की प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन टीमें नदी के विभिन्न घाटों और बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं. सहारनपुर जिला प्रशासन ने भी काफी मदद की. ऑपरेशन के लिए ऋषिकेश से खास नावें मंगाई गई थीं.
अधिकारी ने बताया कि खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने पेशेवर गोताखोरों और रेस्क्यू एक्सपर्ट्स की मदद ली. इस पूरे ऑपरेशन में पैंथर वाइल्ड एडवेंचर राफ्टिंग टीम ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. राफ्टिंग टीम के विशेषज्ञों ने अपने आधुनिक उपकरणों और रबर बोट्स के जरिए यमुना नदी के उन गहरे और पथरीले हिस्सों में भी तलाशी ली, जहां सामान्य रूप से पहुंचना बेहद खतरनाक और मुश्किल था.
उन्होंने बताया कि चार दिनों तक चले इस कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार व्यक्ति का शव Haryana क्षेत्र के हथिनी कुंड से बरामद किया गया है. Police अब शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर रही है.
–
डीसीएच/
Skip to content