
कुल्लू, 10 नवंबर . Himachal Pradesh के कुल्लू जिले में जलोड़ी जोत और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है. बारानाला के पास करीब एक इंच बर्फ जमने के कारण सड़क मार्ग छोटे और बड़े सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गया है. स्थिति को देखते हुए जिला कुल्लू Police ने पर्यटकों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से रात के समय जलोड़ी जोत की ओर यात्रा नहीं करने की अपील की है.
Police के अनुसार, जलोड़ी जोत के आसपास हुई बर्फबारी के कारण कई पर्यटक और वाहन चालक रास्ते में फंस गए थे. सूचना मिलने पर जिला Police की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया. इस दौरान बर्फबारी के बीच फंसे करीब आठ दोपहिया वाहनों और 12 पैदल यात्रियों तथा ट्रैकर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया. Police टीम ने सभी को सरकारी वाहन के माध्यम से सोझा पहुंचाया.
इसके अलावा, रास्ते में फंसे दो छोटे वाहनों को जलोड़ी टॉप पार करवाया गया. वहीं, वापसी के दौरान कुछ वाहन चालकों को गाड़ागुशैणी मार्ग से सुरक्षित रवाना किया गया.
बर्फबारी के कारण सड़क की स्थिति गंभीर होने को देखते हुए Police ने सोझा, घियागी और जिभी के स्थानीय निवासियों तथा टैक्सी चालकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उनसे पर्यटकों को जलोड़ी जोत की ओर जाने से रोकने और सड़क पर बर्फ जमने के कारण पैदा हुए खतरों के बारे में जागरूक करने को कहा गया है.
जिला कुल्लू Police ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि रात के समय जलोड़ी जोत की ओर किसी भी प्रकार का वाहन लेकर न जाएं. मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें. बर्फ से ढकी और फिसलन भरी सड़कों पर वाहन चलाने का जोखिम न उठाएं.
Police ने स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों से भी आग्रह किया है कि वे पर्यटकों को मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी दें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दें. साथ ही, प्रशासन और Police की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
Police ने स्पष्ट किया है कि पर्यटक यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें. अनावश्यक जोखिम उठाने से बचें, क्योंकि बर्फबारी के दौरान छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. जिला कुल्लू Police ने कहा है कि पर्यटकों और वाहन चालकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
–
एएस
Skip to content