
विशाखापत्तनम, 9 अक्टूबर . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन चंद्रबाबू नायडू और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर असम की 21 वर्षीय छात्रा हिमाश्री बोरो की मौत की जांच कराने की मांग की है. हिमाश्री का शव श्रीकाकुलम में मिला था. वह 6 अक्टूबर को ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं.
युवती एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशाखापत्तनम आई थी. वापसी के दौरान विवेक एक्सप्रेस में सवार होने के बाद वह लापता हो गई और बाद में उसका शव श्रीकाकुलम में मिला. बताया गया है कि उसने ट्रेन के भीड़भाड़ वाले डिब्बे को लेकर डर जताया था, क्योंकि उस कोच में वह अकेली महिला यात्री थी.
सरकारी रेलवे Police (जीआरपी) इस बात की जांच कर रही है कि वह चलती ट्रेन से गलती से गिर गई थी या उसे धक्का दिया गया था.
श्रीकाकुलम जिला Police ने जीआरपी के साथ मिलकर एक विशेष टीम बनाई है. उसका शव अमदालावलसा और पोंडुरु रेलवे स्टेशनों के बीच बोद्देपल्ली के पास मिला था.
असम के Chief Minister ने पत्र में लिखा कि असम के कामरूप जिले की रहने वाली हिमाश्री एक नृत्य मंडली के साथ विशाखापत्तनम गई थीं और गुवाहाटी लौट रही थीं. उन्होंने विशाखापत्तनम से डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस में यात्रा शुरू की थी. 6 अक्टूबर को उनके परिवार को उनका एक परेशान करने वाला संदेश मिला, जिसमें उन्होंने अपने आसपास बड़ी संख्या में पुरुषों की मौजूदगी के कारण डर व्यक्त किया था.
इसके बाद वह लापता हो गईं. उनका बैग ट्रेन के एस-2 कोच में मिला और बाद में उनका शव श्रीकाकुलम जिले के मलयापुरम के पास एक जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया. इन परिस्थितियों को देखते हुए किसी साजिश या आपराधिक घटना की आशंका पैदा होती है. इस घटना ने असम में गहरा दुख और चिंता पैदा की है.”
उन्होंने Chief Minister चंद्रबाबू नायडू और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया कि ट्रेन में सवार होने से लेकर उनके लापता होने और शव बरामद होने तक की पूरी घटना की गहन, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके. असम के Chief Minister ने कहा कि यदि कोई दोषी है तो उसकी पहचान कर जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए.
–
एएमटी/
Skip to content