हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती, शब्दों से रखनी चाहिए अपनी बात : शहजाद पूनावाला

Mumbai , 6 नवंबर . Political विश्लेषक और रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के विजेता शहजाद पूनावाला ने शो के दौरान हुए विवाद और को-कंटेस्टेंट सिवेत तोमर के एविक्शन पर अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती, खासकर महात्मा गांधी की धरती पर. उनका कहना है कि किसी भी असहमति या विवाद को शारीरिक ताकत के बजाय बातचीत और शब्दों के जरिए सुलझाना चाहिए.

ने जब शहजाद से शो में अपने सफर और सिवेत के साथ हुए विवाद के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह अब उस पूरे मामले को दोबारा उठाना या किसी पर आरोप लगाना नहीं चाहते. उन्होंने बताया कि वह इस मामले में शामिल लोगों को पहले ही माफ कर चुके हैं और उनके लिए यह चैप्टर अब खत्म हो चुका है.

से एक्सक्लूसिव बातचीत में शहजाद ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि अब इस मामले पर अपनी राय देने की कोई जरूरत है. शो में सभी को उनके अपने किए की वजह से बाहर किया गया था और मैंने उसी समय उन्हें माफ कर दिया था. मेरे लिए वह चैप्टर बंद हो चुका है. मैं इसे अब और महत्व नहीं देना चाहता, खासकर ऐसे खूबसूरत दिन पर.”

उन्होंने कहा, ”मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हमारे लोकतंत्र और महात्मा गांधी की धरती पर हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती. हमें हिंसा के बजाय शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर कोई शो में बार-बार हिंसा का सहारा लेता है, तो यह उसकी बौद्धिक और अपनी बात रखने की क्षमता की कमी को दिखाता है. इससे लगता है कि उसके पास अपनी बात मनवाने के लिए शारीरिक ताकत के अलावा कोई दूसरा तरीका नहीं है. मेरा मानना है कि इस तरह के व्यवहार से बचना चाहिए.”

शहजाद पर हमला करने के चलते सिवेत तोमर को ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर कर दिया गया था. शो में शहजाद और सिवेत ने शुरुआत में साथ मिलकर गेम खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन ‘अल्टीमेट रूलर’ रेस के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आ गई.

इस रेस के दौरान सिवेत को सबसे कमजोर फैसले लेने वाला कंटेस्टेंट बताया गया था. इसके बाद जब उन्हें एक और कंटेस्टेंट का नाम लेने का मौका मिला, जिसे वह कमजोर मानते हैं, तो उन्होंने शहजाद का नाम चुना. इस फैसले के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया.

विवाद उस समय और गहरा गया, जब सिवेत को स्वरा से बातचीत करते देखा गया. शहजाद ने उनके इस बदले हुए रवैये पर सवाल उठाए, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई.

आरोप है कि सिवेत ने शहजाद की गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे धक्का दे दिया. इस घटना में शहजाद को चोट आई और उनके कपड़े भी फट गए. शो के नियमों के मुताबिक, सिवेत को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया.

–

पीके/एबीएम