
Bengaluru, 5 अक्टूबर . हिंदू संगठनों ने Monday को स्कूल शिक्षा विभाग से उन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की, जो कथित तौर पर राज्य Government द्वारा घोषित दशहरा की छुट्टियों के दौरान क्लास और परीक्षाएं आयोजित कर रहे हैं और इसके बजाय दिसंबर में क्रिसमस के समय छुट्टियां दे रहे हैं.
श्रीराम सेना-कर्नाटक और हिंदू जन जागृति वेदिके ने रामनगर और Bengaluru दक्षिण जिले के स्कूल शिक्षा उप-निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें Government के छुट्टी के आदेश को लागू करने की मांग की गई.
संगठन के अनुसार, Government ने दशहरा के मौके पर 3 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्कूलों और कॉलेजों के लिए 19 दिन की छुट्टी की घोषणा की है. हालांकि, माता-पिता और आम जनता की आपत्तियों और शिकायतों के बावजूद, कुछ प्राइवेट स्कूल कथित तौर पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए रेगुलर क्लास और परीक्षाएं जारी रखे हुए थे.
संगठन ने कहा कि दशहरा कर्नाटक का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण त्योहार है और Government ने त्योहार के दौरान छुट्टियां इसलिए घोषित की थीं ताकि छात्र अपने परिवारों के साथ समय बिता सकें और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को समझ सकें.
संगठन ने कहा कि छुट्टी की अवधि के दौरान क्लास और परीक्षाएं आयोजित करने से छात्रों में अनावश्यक दबाव और तनाव पैदा होगा और छुट्टियां घोषित करने का मकसद ही खत्म हो जाएगा.
संगठन ने Government के छुट्टी के आदेश के कथित उल्लंघन की कड़ी निंदा की और शिक्षा विभाग से उन शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया, जो दशहरा की छुट्टियों के दौरान क्लास और परीक्षाएं आयोजित करते हैं.
श्रीराम सेना-कर्नाटक के जिला अध्यक्ष परमेश गौड़ा के. ने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ प्राइवेट शिक्षण संस्थान दशहरा के दौरान छुट्टियां नहीं देते हैं और इसके बजाय क्रिसमस के दौरान लंबी छुट्टी देते हैं.
संगठन ने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से इस प्रथा का विरोध कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने शिक्षा विभाग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्राइवेट स्कूल Government की छुट्टी की अधिसूचना का पालन करें.
हालांकि, कर्नाटक में प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों के एसोसिएटेड मैनेजमेंट (केएएमएस) डी. शशिकुमार ने इस मांग का विरोध करते हुए इसे “पूरी तरह गलत” बताया.
उन्होंने कहा कि प्राइवेट और बिना सरकारी मदद वाले स्कूलों को तय सिलेबस और पढ़ाने की अवधि का पालन करना होता है और उन्हें तय कामकाजी दिनों के लिए स्कूल चलाना होता है. स्कूलों को स्थानीय त्योहारों पर छुट्टियां देने के मामले में कुछ छूट दी गई है और हालात के हिसाब से स्थानीय त्योहारों के लिए तीन से चार दिन की छुट्टी दी जा सकती है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content