उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक के जिंक स्मेल्टर देबारी की ओर से CSR के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, डबोक में दो नए कक्षा-कक्षों, बरामदे और पेयजल के लिए जलघर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप कक्षाओं की आवश्यकता को पूरा करना है। इससे 400 से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और विद्यालय के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में जिंक स्मेल्टर देबारी के SBU डायरेक्टर अमीत वाली, फाइनेंस हेड नरेश अग्रवाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य ठाकुर, हेड CSR रुचिका चावला सहित अन्य अधिकारी, मावली की CBEO प्रेरणा नौसालिया, डबोक सरपंच ललित पालीवाल, उपसरपंच वीरेंद्र पालीवाल, पूर्व सरपंच भगवतीलाल पाटीदार और विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि शर्मा सहित विद्यालय प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी शिक्षा, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं और आजीविका विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर निवेश कर समुदायों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पहल बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Skip to content
