
New Delhi, 10 सितंबर . राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की जानकारी दी है. एनसीएस ने अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में बताया. दोनों ही भूकंप हिंदू कुश क्षेत्र में आए हैं, जो भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है.
जानकारी के मुताबिक, ताजिकिस्तान में Thursday शाम 10 सितंबर, 2026 को 5 बजकर 51 मिनट (आईएसटी) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई. भूकंप का केंद्र 37.907 अक्षांश और 72.742 देशांतर पर था और इसकी गहराई 132 किलोमीटर दर्ज की गई. इसका स्थान अफगानिस्तान के फैजाबाद शहर से लगभग 213 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व (ईएनई) में बताया जा रहा है.
भूकंप की गहराई ज्यादा होने की वजह से इसके झटके कई इलाकों में महसूस किए गए, लेकिन अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
इससे पहले, अफगानिस्तान में भी भूकंप की पुष्टि हुई थी. अफगानिस्तान में Wednesday की रात 9 सितंबर, 2026 को 11 बजकर 32 मिनट (आईएसटी) पर 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र 36.393 अक्षांश और 71.708 देशांतर पर, 150 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. इसका स्थान भी अफगानिस्तान के फैजाबाद से 129 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व (एसई) में था. लगातार दो दिनों में दो भूकंप आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
हिंदू कुश क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर इस तरह के मध्यम और गहरे भूकंप आते रहते हैं. गहराई ज्यादा होने के कारण सतह पर अक्सर नुकसान कम होता है, लेकिन झटके दूर-दूर तक महसूस किए जाते हैं.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र लगातार इस क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content