
New Delhi, 14 सितंबर . हिंदी दिवस पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला, Union Minister नितिन गडकरी, मनोहर लाल, हरदीप सिंह पुरी और पंकज चौधरी ने देशवासियों बधाई दी है.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “अक्टूबर 1977 में दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ में India की आवाज गूंजी और उस आवाज ने दुनिया से हिंदी में संवाद किया. तत्कालीन विदेश मंत्री और बाद में India के Prime Minister बने अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 32वें सत्र में हिंदी में अपना ऐतिहासिक संबोधन दिया. वाजपेयी संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करने वाले पहले व्यक्ति थे. अपने भाषण में उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम, परमाणु निरस्त्रीकरण, गुटनिरपेक्षता, आतंकवाद जैसे कई विषय उठाए. संयुक्त राष्ट्र के मंच पर अटल वाजपेयी के उस भाषण में India का आत्मविश्वास झलक रहा था, जो अपनी भाषा में दुनिया से बात करने के लिए पूरी तरह तैयार था.”
ओम बिड़ला ने कहा, “आज करीब पांच दशकों बाद हिंदी की यह यात्रा और भी व्यापक हो चुकी है. साहित्य और पत्रकारिता से लेकर सिनेमा, टेलीविजन, शिक्षा और डिजिटल दुनिया तक, हिंदी करोड़ों लोगों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बन चुकी है. डिजिटल इंडिया के युग में हिंदी की पहुंच लगातार नए क्षेत्रों में बढ़ रही है. इंटरनेट, social media, डिजिटल शिक्षा, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समय में भारतीय भाषाओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है. हिंदी अब केवल प्रशासन की भाषा नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और आधुनिक अभिव्यक्ति की प्रभावी भाषा के रूप में आगे आ रही है.”
Lok Sabha अध्यक्ष ने आगे कहा, “स्वतंत्रता का संघर्ष हो या 1949 में संविधान सभा की मान्यता से लेकर 1977 में संयुक्त राष्ट्र तक, आज के डिजिटल India तक. हिंदी ने India के आत्मविश्वास, स्वाभिमान और वैश्विक प्रतिष्ठा को पहचान दी है. स्व. अटल वाजपेयी ने विश्व मंच पर हिंदी में बोलकर यह दिखाया था कि अपनी भाषा में बात करना आत्मविश्वास है, कोई सीमा नहीं. आज हमारी जिम्मेदारी है कि हिंदी को नई पीढ़ी, नई तकनीक और नए अवसरों से जोड़ते हुए इसे ज्ञान, नवाचार और वैश्विक संवाद की और अधिक सशक्त भाषा बनाएं. आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. राजभाषा के रूप में हिंदी जनसंवाद, सुशासन और राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा रही है. सभी भारतीय भाषाओं को साथ लेकर आगे बढ़ने वाली हिंदी अब तकनीक और शोध की भाषा भी बन रही है. राजभाषा दिवस पर हिंदी को समृद्ध बनाने में अपना अविस्मरणीय योगदान देने वाले सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ. आइए, इस अवसर पर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लें.”
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि India की आत्मा की अभिव्यक्ति है. यह हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन-मूल्यों की आधारशिला है. हिंदी सभी भाषाओं को साथ लेकर विकसित और भाषाई रूप से आत्मनिर्भर India के निर्माण में अहम भूमिका निभाती रहेगी.सभी को ‘हिन्दी दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!”
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. अनेक प्रांत, राज्य, बोलियां, भाषाएं, लोक-परंपराएं और संस्कृतियां India की सभ्यता को समृद्ध बनाती हैं. इसी विविधता के बीच हिंदी ने सदियों से संवाद, सहभागिता और आत्मीयता की एक कड़ी का कार्य किया है, और देश के अलग-अलग हिस्सों को एक-दूसरे से जोड़ा है. हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी साझा सांस्कृतिक स्मृतियों, संवेदनाओं और संवाद की सशक्त अभिव्यक्ति है. आइए, हिंदी दिवस पर हम हिंदी के साथ-साथ India की सभी भाषाओं और बोलियों का सम्मान करते हुए “विविधता में एकता” की उस भारतीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लें, जिसने सदियों से हमारी सभ्यता को जीवंत और अखंड बनाए रखा है.”
Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि India की आत्मा की अभिव्यक्ति है. यह हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन-मूल्यों की आधारशिला है. हिंदी सभी भाषाओं को साथ लेकर विकसित और भाषाई रूप से आत्मनिर्भर India के निर्माण में अहम भूमिका निभाती रहेगी. सभी को ‘हिन्दी दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!”
Union Minister और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “हिंदी हमारी पहचान है, हिंदी हमारा स्वाभिमान है. समस्त देशवासियों को ‘हिंदी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.”
–
ओपी/एएस
Skip to content