हार्दिक पांड्या: टी20 विश्व कप 2024 का अनसंग हीरो

New Delhi, 10 अक्टूबर . भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की क्षमता को बहुत ही उच्चतम स्तर पर देखा जाता है. हार्दिक अपनी गेंद और बल्ले के साथ-साथ अपने क्षेत्ररक्षण के दम पर भी India को मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं. हार्दिक के टक्कर का तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर न सिर्फ India में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मिलना मुश्किल है.

हार्दिक बड़े मौकों के खिलाड़ी हैं और बड़े टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन और भी निखरकर सामने आता है. टी20 विश्व कप 2024 से पहले हार्दिक पांड्या अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे और निजी जीवन की वजह से भी चर्चा में थे, लेकिन जब विश्व कप आया तो इस ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले से यादगार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को 2007 के बाद 2024 में दूसरी बार विश्व कप जिताने में अहम योगदान दिया. हार्दिक टी20 विश्व कप 2024 के अनसंग हीरो हैं. टी20 विश्व कप 2024 फाइनल के आखिरी ओवर में खतरनाक डेविड मिलर को आउट कर हार्दिक ने India का चैंपियन बनना सुनिश्चित किया था.

टी20 विश्व कप 2024 के 8 मैचों में 144 रन बनाने के साथ ही हार्दिक ने 8 विकेट भी लिए थे. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 विश्व कप 2026 में भी India को चैंपियन बनाने में हार्दिक की अहम भूमिका रही थी.

हार्दिक के करियर पर गौर करें तो उनका जन्म 11 अक्टूबर 1993 को चोर्यासी, Gujarat में हुआ था. 33 साल के हार्दिक पांड्या India के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. हालांकि, उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट को ही प्राथमिकता दी है.

जुलाई 2017 में टेस्ट डेब्यू करने वाले हार्दिक ने अपना आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में खेला था. इस दौरान हार्दिक ने 11 टेस्ट की 18 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 532 रन बनाए और 17 विकेट लिए.

हार्दिक ने वनडे और टी20 में 2016 में डेब्यू किया था और उसी समय से दोनों ही फॉर्मेट के नियमित सदस्य हैं. उन्होंने 94 वनडे की 68 पारियों में 11 अर्धशतक लगाते हुए 1,904 रन बनाए हैं. साथ ही, 91 विकेट लिए हैं.

138 टी20 मैचों में हार्दिक ने 9 अर्धशतक लगाते हुए 2,288 रन बनाए हैं और 114 विकेट लिए हैं.

हार्दिक आईपीएल में भी एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में खुद को साबित कर चुके हैं. हार्दिक ने बतौर खिलाड़ी Mumbai इंडियंस के साथ खिताब जीता है, जबकि अपनी कप्तानी में Gujarat टाइटंस को पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब जितवाया था. हार्दिक आईपीएल में Mumbai इंडियंस के कप्तान हैं.

फिलहाल हार्दिक इंजरी के बाद रिकवरी की प्रक्रिया में हैं.

–

पीएके