‘हार्ट कंट्रोलर’ के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए

Mumbai , 11 अक्टूबर . एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने ईडीएम (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) ट्रैक ‘हार्ट कंट्रोलर’ के साथ म्यूज‍िक की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने मुख्य गायिका और लेखिका की भूमिका निभाई.

अपने म्यूजिकल सफर के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने को बताया कि वह लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक की ओर आकर्षित रही हैं और अपनी ऑन-स्क्रीन इमेज से हटकर इस जॉनर को आजमाना चाहती थीं.

उन्होंने कहा कि यह ट्रैक उनके म्यूज‍िकल एक्सप्रेशन, भारतीय संस्कृति और परंपरा को एक साथ लाता है. इस बारे में बात करते हुए ‘सनम रे’ की एक्ट्रेस ने कहा, “India की पहली Bollywood ईडीएम सिंगर बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिन्हें एक फुल-लेंथ ईडीएम रिकॉर्ड/ट्रैक के लिए लीड वोकलिस्ट के तौर पर पेश किया गया है. किसी Bollywood एक्ट्रेस के लिए यह पहली बार है और Bollywood के इतिहास में भी ऐसा पहली बार हुआ है.”

उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक की ओर आकर्षित रही हूं, सिर्फ अपनी इमेज को सजाने के लिए नहीं बल्कि एक ऐसे रूप के तौर पर जिसे मैं ‘हार्ट कंट्रोलर’ के लिए एक वोकलिस्ट और राइटर के तौर पर अपनाना चाहती थी. यह रिलीज हो गया है. यह उन सभी के लिए है जो इस जॉनर को पसंद करते हैं और उनके लिए भी जिन्होंने कभी किसी पूरे इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक के बीच में किसी भारतीय नाम को अकेले गूंजते हुए नहीं सुना है.”

उर्वशी ने कहा, “यह रिकॉर्ड सिर्फ एक गाना नहीं है. इसके बोल सुनने पर महाभारत, वंश और गरिमा, भारतीय संस्कृति और परंपरा, और मेरे अपने नाम की झलक मिलती है. गाने में ‘रौतेला’ नाम जान-बूझकर शामिल किया गया है: इसे धीरे और सही ढंग से बोलें. ‘उर्वशी’ इसका टाइटल है. जिस अर्थ से मैंने यह गाना बनाया है, उसमें ‘उर’ का मतलब है दिल और ‘वशी’ का मतलब है कंट्रोल करने वाला. इसलिए ‘हार्ट कंट्रोलर’. मैं किसी और महिला के बारे में नहीं बता रही हूं. मैं बस इस नाम को गा रही हूं.”

“जिन लोगों ने यह रिकॉर्ड सुना है, उन्होंने इसे बहुत पसंद किया है. बस इतना ही काफी है. मैं अपनी आवाज किसी और के गाने में नहीं दे रही हूं. मैं इसे खुद दुनिया के सामने, और दुनिया से परे पूरे ब्रह्मांड के सामने पेश कर रही हूं. ‘हार्ट कंट्रोलर’ अब सिर्फ मेरा नहीं है, यह आपका भी है. ओरिएंटल हाउस और हॉलीवुड के टॉप प्रोड्यूसर्स, असलन और तिमोर जाना के साथ यह रिकॉर्ड बनाकर मुझे बहुत खुशी और संतुष्टि मिल रही है.”

उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से Bollywood में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने ‘सनम रे’ (पुलकित सम्राट और यामी गौतम के साथ एक रोमांटिक ड्रामा), ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ (‘मस्ती’ कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी फ‍िल्म) और ‘हेट स्टोरी 4’ जैसी फ‍िल्मों में काम किया. उन्होंने ऋतिक रोशन की फ‍िल्म ‘काबिल’ के गाने ‘मोन अमूर’ में भी एक स्पेशल अपीयरेंस दिया.

–

एएसएच/पीएम