
Lucknow, 7 सितंबर . बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण दिल्ली में बिल्डिंग ढ़हने, Madhya Pradesh के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड और उत्तर प्रदेश एवं बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ से हुई जान-माल की तबाही पर गहरी चिंता जताई है.
उन्होंने इन घटनाओं को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.
मायावती ने Monday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसी घटनाओं से शासन-प्रशासन की जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने Governmentों से जनहित और जनकल्याण के मुद्दों पर अधिक चुस्त-दुरुस्त होने तथा अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की.
पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के पांच मंजिला पीजी हास्टल के ढहने से 5 लोगों की हुई मौत तथा Madhya Pradesh के सागर जिला में भी जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की कल हुई मौत व लगभग 190 बीमार लोगों के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल होने की घटना एवं यूपी व बिहार आदि राज्यों में बाढ़ के कारण जान-माल की तबाही की खबरें अति-दुखद व चिन्तनीय.
उन्होंने आगे कहा कि इन घटनाओं से यह साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा रहा है, जिस कारण जनहित व जनकल्याण के सम्बंध में Governmentों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख्त जरूरत है. इस प्रकार से अधिकारियों की घातक होती जा रही लापरवाही, उदासीनता व भ्रष्टाचार आदि पर भी Governmentों को सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत.
ज्ञात हो कि दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में Sunday दोपहर पांच मंजिला पीजी इमारत के अचानक ढह जाने के बाद देर रात तक राहत और बचाव अभियान जारी रहा. हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए सुरक्षा और राहत एजेंसियों की टीमें लगातार जुटी रहीं.
दिल्ली Police के अनुसार, सूचना मिलते ही Police, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीमें मौके पर पहुंचीं. राहत एवं बचाव कार्य के लिए दमकल वाहनों और कैट्स एंबुलेंस को भी तैनात किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, अभियान की निगरानी संयुक्त Police आयुक्त, दक्षिण-पश्चिम जिले के Police उपायुक्त और अतिरिक्त Police उपायुक्त (ऑपरेशन) स्तर के अधिकारियों ने की.
–
विकेटी/एसके
Skip to content