‘हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ’, प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

New Delhi, 28 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ हंसी-मजाक, हाई-फाइव और बातचीत की. पीएम मोदी ने बच्चों के साथ विशेष रक्षा बंधन समारोह की झलकियां भी शेयर की हैं.

Prime Minister Narendra Modi ने Friday को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे छात्राओं के साथ हाई फाइव करते और हाथ मिलाते हुए नजर आए. उन्होंने लिखा, “आज 7, लोक कल्याण मार्ग (Prime Minister आवास) में रक्षाबंधन समारोह के दौरान हाई-फाइव, मुस्कानें और भी बहुत कुछ.”

वीडियो में Prime Minister को बच्चों से बातचीत करते और गर्मजोशी से उनका अभिवादन करते देखा जा सकता है. उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद भी दिया और रक्षाबंधन समारोह के दौरान उनके साथ समय बिताया.

बातचीत के दौरान एक बच्ची ने पीएम मोदी से उनके बचपन के सपने के बारे में पूछा. बच्ची ने पूछा, ‘आपका बचपन का सपना’. इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया और कहा, “आप लोगों से मिलने का.” इसके बाद सभी छात्राएं हंसने लगीं.

इससे पहले, Prime Minister मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.”

इस अवसर पर उन्होंने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया, जिसमें लिखा, “एष प्रभावो रक्षायाः कथितस्ते युधिष्ठिर. जयदः सुखदश्चैव पुत्रारोग्यधनप्रदः.” ‘संस्कृत सुभाषितम्’ में कहा गया है, “रक्षा सूत्र के प्रभावों का वर्णन करते हुए कहा गया है कि यह जय, सुख, संतति, आरोग्य और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला है.”

गौरतलब है कि Prime Minister मोदी पिछले कुछ वर्षों पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाते आए हैं. पिछले साल बच्चों ने Prime Minister मोदी को राखी बांधी और उनके साथ राखी का त्योहार मनाया. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में Prime Minister ने नारी शक्ति को उनके निरंतर विश्वास और प्यार के लिए धन्यवाद भी दिया था.

डीसीएच/