
हांगकांग, 14 अक्टूबर . श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की चयन समिति ने Wednesday को हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए 7-सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. संगीत कूरे को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जिनका साथ मोविन सुबासिंघे, विशन हलाम्बेज, चामिंडू विजेसिंघे, सचिता जयतिलके, रविन्दु फर्नांडो और मुदिथा लक्षण देंगे. श्रीलंकाई टीम हांगकांग सिक्सेस के अपने इतिहास में एक और खिताब जोड़ने की कोशिश करेगी.
हांगकांग सिक्सेस 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा, जिसमें दो बार की चैंपियन टीम तीसरे खिताब की तलाश में होगी.
यह टूर्नामेंट अपने तेज और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है, जिसमें दुनिया भर की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करती हैं. इस प्रतियोगिता में शानदार रिकॉर्ड रखने वाली श्रीलंकाई टीम अपनी चुनी हुई टीम के साथ इस छोटे फॉर्मेट के टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी.
क्रिकेट हांगकांग, चीन के मार्केटिंग और कमर्शियल डायरेक्टर अनुराग भटनागर ने उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “हम 2026 में हांगकांग सिक्सेस में श्रीलंका का फिर से स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं. श्रीलंकाई टीम हमेशा इस टूर्नामेंट में अपना खास अंदाज और रोमांच लेकर आई है, और इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई टीम से भी ऐसी ही उम्मीद है. हम उन्हें हांगकांग और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए और भी यादगार पल बनाते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं.”
‘हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस’ में 12 टीमों को चार पूल में बांटा गया है. ‘पूल-ए’ में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और हांगकांग चीन शामिल हैं, जबकि ‘पूल-बी’ में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड हैं. India के साथ Pakistan और यूएई ‘पूल-सी’ में मौजूद है, जबकि ‘पूल-डी’ में साउथ अफ्रीका के साथ अफगानिस्तान और ओमान मौजूद हैं.
मुकाबले के दौरान प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं और प्रत्येक इनिंग में छह ओवर फेंके जाते हैं. आमतौर पर प्रत्येक बॉलर एक ओवर फेंकता है, लेकिन विकेटकीपर और एक तय बॉलर पर यह नियम लागू नहीं होता, जिससे एक खिलाड़ी दो ओवर फेंक सकता है.
हांगकांग सिक्सेस के लिए श्रीलंकाई टीम: संगीथ कूरे (कप्तान), मोविन सुबासिंघे, विशेन हलंबगे, चामिंडु विजेसिंघे, सचिता जयतिलके, रविन्दु फर्नांडो, मुदिथा लक्षण.
–
आरएसजी
Skip to content