
New Delhi, 3 सितंबर . हल्द्वानी में दलित रैली के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण की घटना पर सियासत गरमा गई है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Thursday को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 25 दिन बीत जाने के बाद भी Government ने इस शर्मनाक घटना पर कोई कार्रवाई नहीं की है.
खड़गे ने कहा, “मैंने कल राज्यसभा के नेता सदन जेपी नड्डा को पत्र लिखकर याद दिलाया कि 25 दिन के बाद भी हल्द्वानी की शर्मनाक घटना पर Government ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इसके उलट कार्रवाई Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर कर दी गई, क्योंकि उन्होंने शुद्धिकरण की शर्मनाक घटना पर प्रेस वार्ता कर आवाज उठाई थी.”
उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई बहुत अजीब है. राहुल गांधी लगातार समाज के हर वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन भाजपा ये सब करके हमारी पार्टी को डरा नहीं सकती. आज ये घटना सिर्फ मुझसे नहीं, बल्कि देश के दलित वर्ग से जुड़ी हुई है. भाजपा बातें तो बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन वो पीड़ितों की आवाज उठाने वाले को ही दबाने की कोशिश करती है. मेरा भाजपा से सिर्फ यही कहना है कि देश के लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना बंद करो, यह देश के लिए ठीक नहीं है.”
उन्होंने कहा, “हल्द्वानी की घटना सीधे तौर पर छुआछूत का मामला है. हल्द्वानी में शुद्धिकरण करके दलितों को संदेश दिया गया कि हम श्रेष्ठ हैं और वे नीची जाति के हैं, इसलिए शुद्धिकरण किया गया. बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने वर्षों पहले महाड़ आंदोलन किया था, क्योंकि तब दलितों को जातिगत भेदभाव के कारण पानी पीने और उसके इस्तेमाल से वंचित रखा जाता था. इसी को देखते हुए, डॉ. अंबेडकर ने संविधान में आर्टिकल 17 शामिल किया, ताकि अस्पृश्यता को खत्म किया जा सके.”
खड़गे ने सवाल उठाया कि जब भाजपा Government की आंखों के सामने हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना हुई और उसमें कोई एक्शन नहीं लिया गया तो सोचिए देश के बाकी हिस्से में क्या होता होगा. खड़गे ने Prime Minister और केंद्रीय गृह मंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण के शर्मनाक मामले पर दोनों चुप क्यों बैठे हैं? चाहे राम मंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ की घटना हो या दलितों और महिलाओं पर अत्याचार का मामला हो, ये दोनों किसी भी बुरी घटना पर कभी कुछ नहीं बोलते.”
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content