
New Delhi, 13 नवंबर . लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की बिहार, दिल्ली, Madhya Pradesh और Haryana के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय-खाय की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भी भव्य होगा. मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि आप सभी पूरे श्रद्धाभाव और सुविधा के साथ छठी मैया की पूजा कर सकें. छठी मैया से प्रार्थना है कि हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे, हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पवित्रता, संयम और श्रद्धा के साथ आरंभ होने वाले छठ महापर्व के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की समस्त व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं. भगवान सूर्यदेव और छठी मैया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “सूर्यदेव की उपासना और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं. यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे और हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली एवं मंगल का वास हो.”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पवित्रता, संयम और आस्था के साथ लोकआस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ. इस शुभ अवसर पर भगवान सूर्य देव एवं छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी व्रतियों के व्रत को सफल बनाएं तथा समस्त परिवारों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का संचार करें. नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं!”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में कहा, “भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना को समर्पित लोक-आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है.”
बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो. यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए.”
–
ओपी/एएस
Skip to content