
Mumbai , 23 सितंबर . Actress नम्रता शिरोडकर हर साल गणेश चतुर्थी के उत्सव में बप्पा का तहे दिल से स्वागत करती हैं. Wednesday को Actress ने गणेश विससर्न की खास झलक पेश की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका दिन हंसी, ढेर सारी बातों और अपनों के साथ बीता.
Actress ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे नारंगी रंग के लिबास में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में वह हरियाली से घिरी एक आरामदेह दोपहर का आनंद लेती दिखीं. तस्वीरों में उनके घर और उसके आसपास के शांत माहौल की भी झलक मिली.
Actress ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया कि पूरे हंसी और ढेर सारी बातों के बाद गणेश विसर्जन संपन्न हुआ. Actress नम्रता शिरोडकर ने लिखा, “आलसी नारंगी दोपहर.”
उन्होंने आगे लिखा, ” खूब सारी हंसी, अंतहीन बातें और कोई प्लान नहीं. बस वैसा ही दिन जिसे आप हमेशा के लिए सहेजकर रखना चाहें. दिन का अंत गणपति विसर्जन के साथ किया… भरे हुए दिल और प्यार, खुशी और नई शुरुआत की छोटी सी प्रार्थना के साथ, एक बेहद खूबसूरत सूर्यास्त के बीच कुछ दिन बस अच्छे लोगों के साथ, सुकून भरे पलों और खूबसूरत यादों के लिए होते हैं. गणपति बप्पा मोरया.”
एक्ट्रेस ने अपने घर में भी गणेश चतुर्थी मनाई थी और गणेश विसर्जन की झलक भी शेयर की थी, जिसमें परिवार समेत सभी शामिल थे. परिवार को विसर्जन के दौरान रस्मों में हिस्सा लेते और गणपति बप्पा को विदाई देते देखा गया था. उन्होंने आरती करते हुए और अपने पालतू जानवरों के साथ मूर्ति के सामने पोज देते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था.
नम्रता शिरोडकर Maharashtraियन बैकग्राउंड से हैं और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बहन हैं. साउथ इंडियन सुपरस्टार महेश बाबू से शादी के बाद नम्रता ने फैमिली लाइफ पर फोकस करने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी. नम्रता 90 के दशक में Bollywood का हिस्सा रही हैं और उन्होंने पुकार, वास्तव, जब प्यार किसी से होता है जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content