
सोनीपत, 26 सितंबर . Haryana के सोनीपत जिले में घरेलू झगड़े के दौरान एक 32 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि महिला की उसके पति ने खेत में इस्तेमाल होने वाले औजार से हत्या की और फरार हो गया.
यह घटना सोनीपत के रहमाणा गांव हुई. पता चला है कि मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नरेश कुमार अपनी पत्नी राजवंती और करीब दस साल के बेटे के साथ गांव रहमाणा में किसान राजेंद्र के खेत में बने कमरे में रहते थे.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी. नरेश ने शराब के नशे में व पुराने विवाद के चलते कथित रूप से राजवंती पर कस्सी से हमला कर दिया. राजवंती के चेहरे, सिर व पेट पर कई वार किए गए हैं. हमले में महिला की मौत हो गई.
आरोप है कि वारदात के समय नरेश शराब के नशे में था. घटना की सूचना मिलने पर मोहाना थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया.
मामले में जानकारी देते हुए Police प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि गांव रहमाणा से सूचना मिली थी कि एक महिला की हत्या कर दी गई है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसी के पति ने अपनी पत्नी की हत्या की है. प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है की हत्या घरेलू विवाद के चलते की गई है.
उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कई निशान हैं. किसी नुकीले हथियार से हमला किया गया था. Police प्रेस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने यह भी बताया कि घटनास्थल पर शराब की बोतलें मिली हैं. अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि पति-पत्नी दोनों शराब पीते थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है, जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
–
डीसीएच/
Skip to content