हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत

सोनीपत, 3 सितंबर . Haryana के सोनीपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केएमपी एक्सप्रेसवे) पर एक इको कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह दर्दनाक हादसा सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र में गोपालपुर गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ. इको कार सवार मजदूर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले थे. वे सभी बाजरे की कटाई के लिए झज्जर जा रहे थे.

टक्कर इतनी भयानक थी कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया. वहीं, एक शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया.

अधिकारियों ने बताया कि नौ में से पांच घायलों की हालत गंभीर है. उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि चार का इलाज खरखौदा अस्पताल में चल रहा है. वहीं, खरखौदा थाना Police ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत भेजा दिया.

इससे पहले, Haryana के पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए.

बताया गया कि पिकअप गाड़ी सवार लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे. वे Rajasthan में खाटू श्याम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे. उन्हें वृंदावन दर्शन करने जाना था. इसी बीच, Tuesday को सुबह करीब 4.30 बजे गाड़ी एक ट्रक से टकराई.

इस टक्कर में कुल 6 लोगों की मौत हुई. मरने वालों तीन महिलाएं भी शामिल थीं. मृतकों की पहचान विजय (75), राजकुमार (40), रेशमा (45), कमला (65), सुधा (52) और महेश (60) के तौर पर हुई. सभी घायलों को पलवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

डीसीएच/