
भिवानी, 16 नवंबर . भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश की भाजपा Government के दो साल पूरे होने पर कहा कि भाजपा Government बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है.
भिवानी में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव आया है. मेरिट के आधार पर नौकरियां मिली हैं और कानून का राज स्थापित हुआ है. सभी लोगों के काम अपने आप होते हैं, जबकि पूर्व की कांग्रेस Governmentों में पहले जिस जिले का Chief Minister होता था, वह अपने ही लोगों के काम करता था. भेदभाव हुआ करता था, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होता. यही लोकतंत्र की खूबी है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत के साथ काम होना चाहिए. भाजपा की Government में बेहतरीन काम हो रहा है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोपों के अलावा केंद्र Government को डिबेट की चुनौती दिए जाने पर जेपी दलाल ने कहा कि राहुल गांधी पिछले कई दिनों से चर्चा में रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह नकारात्मक वजहों से चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने विदेशी लोगों के बीच India का अपमान किया है. देश के लोग यह सब देख रहे हैं और इससे राहुल गांधी को बहुत नुकसान होगा.
पूर्व Chief Minister भूपेंद्र हुड्डा के भाजपा के पन्ना प्रमुखों के मुकाबले हर घर प्रमुख बनाने के दावे पर दलाल ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी जैसे आंदोलन करती है, जिसमें कोई तथ्य नहीं है. कांग्रेस को लोगों के पास जाना चाहिए और अपने गलत कामों के लिए माफी मांगनी चाहिए. लोगों से वह आगे अच्छे काम करने की बात कहे तो शायद लोग उन पर विश्वास कर सकते हैं. लेकिन कांग्रेस आज धरातल पर नहीं है, उसमें केवल आपस में सिर-फुटव्वल होता है. वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है.
विपक्ष के Chief Minister नायब सैनी के पंजाब में रहने के आरोपों पर दलाल ने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है. पंजाब भी हमारा प्रदेश है और दिल्ली भी हमारे देश का हिस्सा है. Chief Minister पूरे देश में कहीं भी जा सकते हैं. उनकी लोकप्रियता है, इसलिए वह वहां जाते हैं.
–
डीकेएम/एएस
Skip to content