हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री

जींद, 2 सितंबर . भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने Wednesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए.

उन्होंने कहा कि एचकेआरन एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाती है. कांग्रेस के शासनकाल में कैसी स्थिति थी, यह बात किसी से छिपी नहीं है. मैं पूर्व Chief Minister मनोहर लाल का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने एक ऐसा पारदर्शी प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां बिना किसी दिक्कत के लोगों को नौकरी मिल सके. पहले स्थिति ऐसी थी कि ठेकेदार कर्मचारियों के पीएफ का पैसे खा जाते थे. अगर किसी की सैलरी 15 हजार रुपये होती थी, तो उसके खाते में सिर्फ आठ हजार रुपये ही आते थे. कुल मिलाकर, ये लोग ठेकेदारी के पक्ष में हैं. हमारे Chief Minister और पूर्व Chief Minister मनोहर लाल का बहुत-बहुत धन्यवाद , जिन्होंने एक ऐसी व्यवस्था तैयार की, जिससे लोगों को बिना किसी दिक्कत के नौकरी मिल सके. आज की तारीख में आपको Haryana के हर कोने में बिना पर्ची बिना खर्जी जैसे नारे सुनने को मिल जाएंगे. राज्य में लोगों को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिल रही है.

उन्होंने कहा कि पूर्व की Government के दौरान जो हालात थे, उसे हमारी Government ने खत्म करने का काम किया. हमारी Government ने यह सुनिश्चित किया कि युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिले. आज की तारीख में युवा वर्ग इनके झूठे और भ्रामक प्रचार में नहीं आने वाली है. आज तीसरी बार हमारी Government राज्य में बन पाई है. इसमें हमारे युवाओं का विशेष योगदान है, जिसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए. अफसोस की बात है कि ये लोग युवाओं को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार करते हैं. मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आज की तारीख में राज्य में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हाशिए पर जा चुकी है.

इसके अलावा, देवेंद्र चतुर्भुज ने भाजपा का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगा कि मुझे यह मौका मिला. आज इस मौके की वजह से मैं यहां तक पहुंच पाया है. अगर मैं आज विधायक बन पाया हूं, तो मुझे राज्य की 36 बिरादरी का विशेष योगदान है. मेरे पिता ने करीब 40 वर्षों तक यहां सेवा की थी. हम लोग 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं. हमारी Government ने महापुरुषों की जयंती मनाना शुरू किया, ताकि समाज में समरसता बनी रहे. कांग्रेस Government में कभी-भी इस तरह से महापुरुषों की जयंती नहीं बनाई गई थी. हमारी Government ने सामाजिक समरसता को जमीन पर उतारने का काम किया है. अफसोस की बात है कि कांग्रेस की मानसिकता से यह साफ जाहिर होता है कि उनके मन में सभी जातियों को लेकर किस तरह से जहर भरा हुआ है.

भाजपा विधायक ने कहा कि मैं आज खुले मन से यह कह देना चाहता हूं कि कांग्रेस ने ब्राह्मणों को हमेशा से दबाया और कुचला है. इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण आज हमें कुलदीप शर्मा के रूप में देखने को मिल रहा है. यह अफसोस की बात है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इस समाज की हमेशा से ही अनदेखी की है. मैं तो यही कहूंगा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति को जाति के ऊपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. हमें 36 बिरादरी का साथ चाहिए और हमें उन सभी जातियों को लेकर चलना है. हम इन लोगों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देंगे. कांग्रेस का आचरण हमेशा से ही जातियों के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव करना है. हमारी Government अब समाज में सामाजिक समरसता को जमीन पर उतारने का काम कर रही है. राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में कैसे हालात थे, यह बात किसी से छिपी नहीं है.

साथ ही, उन्होंने देश की जीडीपी में आई वृद्धि को लेकर भी केंद्र Government की सराहना की. उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते नहीं थक रहे थे कि आज मंदी का माहौल है, विकास की गति थम गई है. यह उन सभी लोगों के लिए यह किसी आईने से कम नहीं है. ऐसे लोग देख सकते हैं कि कैसे आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है. विकास की गति तेज हो रही है. हम विकसित India 2047 की ओर बढ़ रहे हैं.

एसएचके/पीएम