हरियाणा: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार ने चार लोगों को कुचला, दो की मौत

गुरुग्राम, 17 सितंबर . Haryana के गुरुग्राम में Thursday देर रात द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार ने चार लोगों को कुचल दिया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है. घायलों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

गुरुग्राम Police ने Thursday को बताया कि न्यू पालम विहार में श्री राम चौक के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 2:30 बजे एक हादसा हुआ. दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद कार ने एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगा रहे चार लोगों को टक्कर मार दी. घायलों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है.

फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले, Haryana के करनाल में नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई. सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सभी लोग करनाल की तरफ जा रहे थे. ये लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्हें एक कार ने टक्कर मार दी.

मृतकों की पहचान मोहम्मद अर्श और मोहम्मद जफर के रूप में हुई. मृतकों के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह मेरठ के रहने वाले थे. यहां मेहनत मजदूरी करते थे. उन्होंने बताया कि बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

उन्होंने बताया कि एक ग्रुप में फोटो शेयर हुए थे, जहां से हमने मृतकों की पहचान की. हमने Police अधिकारियों से संपर्क किया और घटना की जानकारी ली. उन्होंने हमें थाने में बुलाया था. जिस गाड़ी ने टक्कर मारी थी, Police ने उसे जब्त कर लिया.

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. Police अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.

डीसीएच/