
चंडीगढ़, 20 नवंबर . Haryana कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूल चंद मुलाना का Friday सुबह निधन हो गया. वे 85 साल के थे और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. उनका मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन पर नेताओं ने दुख जताया है.
Haryana विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हमारे अजीज साथी, Haryana प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं हमारी कांग्रेस Government में मंत्री रहे चौ. फूल चंद मुलाना के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत आहत हूं. प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. उनके जाने से मुझे निजी क्षति हुई है और मैंने अपना एक अनमोल व कर्मठ सहयोगी खो दिया है. दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि. ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें.”
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “Haryana प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी फूलचंद मुलाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. मेरी गहरी संवेदनाएं उनके पुत्र एवं सांसद वरुण चौधरी सहित समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें.”
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने social media पर लिखा, “Haryana कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री, फूल चंद मुलाना के निधन की खबर से दिल व्यथित है. Haryana में कांग्रेस पार्टी के लिए ये भारी क्षति है. समाज के वंचितों के लिए उनका योगदान सदा स्मरण किया जाएगा.”
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हमारे प्रधान जी हमसे दूर चले गए! हमारे परिवार के बड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और Haryana प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौ. फूल चंद मुलाना के निधन की खबर दुखद है. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सादगी के साथ जनसेवा में समर्पित कर दिया. प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा.उनके जाने से एक अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
बता दें कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चौधरी फूलचंद मुलाना पंचकूला स्थित अपने घर पर थे. Friday सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए अंबाला लाया जाएगा.
फूल चंद मुलाना Haryana कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहे. उन्होंने करीब साढ़े 6 साल तक पार्टी की कमान संभाली. वे मुलाना विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे. उनके बेटे वरुण चौधरी अंबाला से कांग्रेस सांसद हैं, जबकि बहू पूजा चौधरी मुलाना से विधायक हैं. वरुण चौधरी ने social media पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी दी.
–
एसडी/एएस
Skip to content