
हरिद्वार, 12 अक्टूबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कैबिनेट बैठकों को केवल देहरादून तक सीमित न रखकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित करने का उद्देश्य शासन को जनता के और करीब लाना है.
Chief Minister धामी ने हरिद्वार में आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक विकास में विशिष्ट स्थान रखने वाले हरिद्वार में आयोजित कैबिनेट बैठक प्रदेश की प्रगति यात्रा में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श और जनहित से जुड़े निर्णयों की साक्षी बनी. कैबिनेट बैठकों को केवल देहरादून तक सीमित न रखकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय परिस्थितियों, जनअपेक्षाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की प्राथमिकताओं को समझना तथा शासन को जनसरोकारों के और करीब लाना है.”
हरिद्वार की इस कैबिनेट बैठक को प्रदेश की प्रगति यात्रा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जहां कई जनहित से जुड़े फैसलों पर चर्चा हुई.
वहीं, कैबिनेट बैठक के बाद Chief Minister धामी ने राज्य के विकास के लिए Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जब मैं सोच रहा था कि आज की बातचीत में आपको किन योजनाओं के बारे में बताऊं, तो एक के बाद एक कई योजनाएं मेरे मन में आती गईं. मैंने उन्हें सूचीबद्ध करना शुरू किया, लेकिन फिर मुझे लगा कि अगर मैं सब कुछ लिखता तो सूची कभी पूरी नहीं हो पाती, इसलिए बेहतर यही होगा कि मैं आपको सीधे तौर पर उन बहुत सारे कामों के बारे में बताऊं जो Prime Minister ने हमारे लिए किए हैं और उन्होंने कितनी बार इस जगह का दौरा किया है.”
इससे पहले Chief Minister धामी ने Union Minister शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बड़ी सौगात का ऐलान किया. धामी ने कहा, “मैंने आज उनसे Prime Minister ग्राम सड़क योजना पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की. हमने पहले सड़कों की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजे थे, क्योंकि इन इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत है और कई बस्तियों को सड़क से जोड़ने की आवश्यकता है. उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि लगभग 315 सड़कों को मंजूरी देने की अंतिम प्रक्रिया अगले हफ्ते तक पूरी हो जाएगी.”
Chief Minister ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ये सड़कें सीधे तौर पर 610 बस्तियों को जोड़ेंगी, जिससे उन इलाकों तक सड़क की पहुंच हो सकेगी, जहां अभी कनेक्टिविटी नहीं है. इस प्रोजेक्ट में 32 बड़े पुल भी शामिल हैं और इसकी कुल लागत 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा है. उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण हैं. इन परियोजनाओं के लिए अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया अभी चल रही है. उत्तराखंड की जनता की ओर से, मैं मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content