हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में मांस और शराब के कारोबार पर रोक का फैसला सराहनीय : स्वामी आनंद स्वरूप

हरिद्वार, 28 नवंबर . शाम्भवी धाम पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में मांस और शराब के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने इसे तीर्थ नगरी की धार्मिक पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया. उन्होंने कहा कि मांस-मदिरा का व्यापार करने वाले व्यापारी नहीं बल्कि दुष्ट होते हैं.

स्वामी आनंद स्वरूप ने से कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरा कुंभ क्षेत्र ज्वालापुर तक फैला हुआ है और हरिद्वार एक प्रमुख तीर्थ क्षेत्र और धर्म क्षेत्र है. उनकी मांग है कि इस तीर्थ नगरी में मांस और मदिरा से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगी रहनी चाहिए ताकि यहां की पवित्रता बनी रहे.

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं कि हरिद्वार की धार्मिक गरिमा को बनाए रखा जाए. यदि यहां मांस और मदिरा का निर्माण और विक्रय नहीं होगा, तो यहां अनैतिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा और तीर्थ क्षेत्र का वातावरण शुद्ध रहेगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड Government का यह कदम इस दिशा में सकारात्मक साबित होगा.

व्यापार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हर तरह के काम को व्यापार नहीं कहा जा सकता. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति चोरी, छिनैती या अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़ा काम करता है, तो उसे व्यापार नहीं माना जा सकता. इसी तरह मांस के कारोबार को भी वे सामान्य व्यापार की श्रेणी में नहीं रखते. उनका मानना है कि समाज को सही दिशा देने के लिए ऐसे कार्यों से दूरी बनाना जरूरी है.

स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि इस प्रतिबंध के कारण जिन व्यापारियों का रोजगार प्रभावित होगा, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए. Government को चाहिए कि वह उन्हें दूसरा अच्छा और सम्मानजनक व्यापार करने के लिए अवसर दे. उन्होंने कहा कि Government की ओर से वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था की जाए, ताकि वे लोग भी सम्मान के साथ अपनी आजीविका चला सकें और तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा भी बनी रहे.

–

पीआईएम/पीएम