हरमन, मंधाना और शेफाली का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन?

Dubai , 5 सितंबर . महिला एशिया कप 2026 में Saturday का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. Dubai इंटरनेशनल में भारतीय महिला टीम और Pakistan टीम के बीच एक जोरदार मुकाबला होने वाला है. भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. Pakistan पर जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप में शीर्ष पर रहने के इरादे से उतरेगी.

भारतीय टीम ने थाइलैंड और हांगकांग के खिलाफ पिछले 2 मैचों में दमदार बल्लेबाजी की और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. थाइलैंड के खिलाफ India ने 94 रन से जीत दर्ज की, जबकि हांगकांग के खिलाफ 137 रन के बड़े अंतर से मैच जीता है.

Pakistan के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है.

India के लिए चिंताजनक स्थिति यह है कि टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों का प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के अनुरुप Pakistan के खिलाफ नहीं रहा है.

सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 2014 से 2026 के बीच Pakistan के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 307 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन है. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2009 से 2026 के बीच 16 मैचों की 13 पारियों में 230 रन बनाए हैं. हरमन के नाम Pakistan के खिलाफ टी20 में एक भी अर्धशतक नहीं है. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी 2022 से 2026 के बीच Pakistan के खिलाफ 5 मैचों की 5 पारियों में 127 रन बना सकी हैं.

हालांकि, मंधाना एशिया कप में अच्छी फॉर्म में दिखी हैं. हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने तूफानी शतक लगाया था. इसलिए मंधाना ने Pakistan के खिलाफ टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसके अलावा, कप्तान हरमन और शेफाली वर्मा से भी प्रभावी पारियों की जरुरत होगी.

Pakistan की बात करें तो टीम ने अपना पिछला मुकाबला थाइलैंड के खिलाफ जीता था. Pakistan ने अभी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, लेकिन India के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर टीम अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी.

भारत-Pakistan के बीच अब तक 17 मैच हुए हैं. टीम इंडिया ने 14, जबकि Pakistan ने 3 मैच जीते हैं.

पीएके