हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस पर तंज, ‘कभी सीएम बदले, अब बदल रहे इंचार्ज’

संगरूर, 7 सितंबर . पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगरूर के छज्ली में Monday को नई ब्लॉक बिल्डिंग की आधारशिला रखी. इस दौरान उन्होंने से बात करते हुए कांग्रेस और केंद्र Government पर भी जमकर निशाना साधा.

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “सभी सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और चेयरमैन को बहुत-बहुत बधाई. आज नई बिल्डिंग की आधारशिला रखी गई और निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस प्रोजेक्ट पर 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. आज मुझे लगता है कि हमारा गांव, छज्ली, साफ तौर पर एक शहर में बदल रहा है.”

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस हाईकमान द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की जगह Rajasthan के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पंजाब में पार्टी का नया प्रभारी बनाने पर भी चुटकी ली.

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब के लोगों को पता है कि कांग्रेस कैसे बंटी हुई है. कभी Chief Minister बदलने पड़े थे, आज वो अपने जो इंचार्ज हैं, उनको बदल रहे हैं तो इसका मतलब है ग्राउंड पर कांग्रेस पार्टी बिल्कुल खत्म हो चुकी है. कांग्रेस के पास न तो कोई नीति बची है और न ही नेतृत्व, इसलिए वह लगातार अपने चेहरों को बदलने पर मजबूर है.”

पंजाब-Haryana हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर भी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र Government पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि नियमों को दरकिनार कर यह नियुक्ति कर दी गई.

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, गवर्नर और केंद्रीय कानून मंत्री ने हमारे Chief Minister भगवंत मान को पत्र भेजकर ‘मेमोरेंडम ऑफ स्टैंडर्ड प्रोसीजर’ के पैरा 6 के तहत उनकी राय मांगी थी. हालांकि, उनकी राय पर विचार किए बिना ही नियुक्ति कर दी गई. मेरा मानना है कि यह एक चुने हुए Chief Minister और पंजाब के तीन करोड़ लोगों का भी अपमान है.”

मंत्री चीमा ने आरोप लगाया कि केंद्र Government पंजाब के न्यायिक मामलों में पक्षपात कर रही है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “पंजाब के जस्टिस जीएस संधावालिया, जिनको Madhya Pradesh हाईकोर्ट के लिए चुना गया था, तो उनकी फाइल को Madhya Pradesh के जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज है, उनकी फाइल को दो महीने दबाकर रखा गया और उसके बाद उनका तबादला Himachal Pradesh में कर दिया गया.”

पीआईएम/एबीएम