
Lucknow, 29 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड की 11 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव परिणामों को अपनी जीत बताते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बहुमत की Government बनाने का दावा किया है. वहीं Samajwadi Party के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
भाजपा के राज्यसभा सदस्य राम प्रताप सिंह चौहान ने एमएलसी चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ही जीती है और 2027 में भी निश्चित रूप से जीतेगी.
Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा वाराणसी शिक्षक सीट के नतीजे जारी करने में देरी और प्रशासन पर दबाव बनाने के आरोप पर राम प्रताप सिंह चौहान ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “कोई अधिकारी पर दबाव नहीं है. मैं पश्चिम क्षेत्र से आता हूं. हमने पश्चिम क्षेत्र की तीनों सीटें जीती हैं. ब्रज क्षेत्र में एक सीट जीते और एक सीट तीन हजार कुछ वोटों से हारे. अगर कुछ करना होता तो वहां भी कर सकते थे न? ऐसा नहीं है, यह बिल्कुल निष्पक्ष चुनाव है. मतदाता ने जो निर्णय दिया है, उसका सम्मान होगा और पार्टी भी उसका सम्मान कर रही है.”
वहीं भाजपा के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने भी चुनाव परिणामों को संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा के पास पहले भी छह सीटें थीं और अब भी छह सीटें बरकरार हैं. साथ ही पार्टी के वोटों में बढ़ोतरी हुई है.
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश Government के मंत्री सुरेश खन्ना ने भी एमएलसी चुनाव के नतीजों पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए के छह उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कराई है, जबकि घोषित परिणामों में चार सीटें Samajwadi Party को मिली हैं. लेकिन Samajwadi Party को इस जीत पर ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए.
सुरेश खन्ना ने कहा, “यह Samajwadi Party को समझ लेना चाहिए कि यह उसकी नीति की जीत नहीं है. इसमें उम्मीदवार का व्यक्तिगत महत्व ज्यादा है. जिन उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत रूप से वोट बनवाए और ज्यादा मेहनत की, उन्हें विजय मिली है, लेकिन यह Samajwadi Party अपनी जीत न समझे, इसमें उम्मीदवारों का व्यक्तिगत योगदान ज्यादा है.”
अखिलेश यादव के वाराणसी सीट पर नतीजे रोकने के आरोप पर खन्ना ने कहा, “अगर चुनाव में भाजपा इस तरह से सोचती तो स्थिति कुछ और बन सकती थी, लेकिन यह हमारे सोच में भी नहीं है. अखिलेश यादव के पास नेगेटिव बोलने के अलावा कुछ है ही नहीं, वह हर चीज में नेगेटिविटी देखते हैं.”
अमरोहा से फिर से चुने गए भाजपा के शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने भी एमएलसी चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बताया. उन्होंने कहा कि Chief Minister ने शिक्षण संस्थानों के लिए बहुत काम किया है, इसलिए शिक्षकों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रशासनिक हेराफेरी के आरोप पर पलटवार करते हुए ढिल्लों ने कहा, “प्रशासनिक हेराफेरी की बात बिल्कुल झूठ है. पूरी ईमानदारी से चुनाव करवाया गया है. Government पर आरोप लगाना और गाली देना बहुत आसान है.”
ढिल्लों ने विश्वास जताया कि आम जनमानस अभी भाजपा के साथ है और यह Samajwadi Party की गलतफहमी है कि एमएलसी चुनाव में मिली कुछ सीटों से उसकी लहर चल गई है.
–
पीआईएम/
Skip to content