हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, कुलगाम हमले पर बोले पूर्व सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी

New Delhi, 12 नवंबर . पूर्व सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कुलगाम और किश्तवाड़ में हुए हमलों को लेकर दुख जताया है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमलों और किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या से गहरा आघात लगा है.

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब हर कश्मीरी, चाहे वह कश्मीर में हो या राज्य के बाहर को भारी अपमान का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इन कायरतापूर्ण आतंकी कृत्यों के लिए बिना किसी तर्क के उन सभी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हिंसा से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं निकला है. इस तरह के अत्याचार केवल सामूहिक दुख और घाटी में शांति के संकट को ही जन्म देते हैं. ये कायरतापूर्ण हमले जानबूझकर हमारी सांप्रदायिक सद्भावना को तोड़ने, शांति की दिशा में हो रही प्रगति को रोकने और निर्दोष परिवारों को दर्द और कठिनाइयों के अंतहीन चक्र में फंसाने के लिए किए गए हैं. इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को बिना किसी देरी के जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत मिलने की प्रार्थना करते हैं.

दूसरी ओर, Chief Minister ने किश्तवाड़ जिले में दो विशेष Police अधिकारियों (एसपीओ) रशपाल कुमार और बाबी चंद की हत्या पर गहरा शोक और पीड़ा व्यक्त की है. हिंसा की इस कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा करते हुए Chief Minister ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और साहस प्रदान करें.

इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व Chief Minister गुलाम नबी आजाद ने किश्तवाड़ में दो एसपीओ की बेरहमी से की गई हत्या और कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आतंकवाद की ऐसी घटनाएं बेहद परेशान करने वाली हैं. जो लोग इस तरह की हिंसा में शामिल हैं, वे शांति और इंसानियत के दुश्मन हैं और इलाके के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने पर तुले हुए हैं.

गुलाम नबी आजाद ने Government और सुरक्षा एजेंसियों से अपील की कि वे आतंकवादी तत्वों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करें और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले या उसमें मदद करने वाले नेटवर्क को खत्म करें. उन्होंने सभी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने और स्थायी शांति के लिए मिलकर काम करने का भी आग्रह किया.

–

डीकेएम/