‘हम चुप नहीं बैठेंगे’, पाकिस्तान को ब्लाइंड एशिया कप का इकलौता चैंपियन घोषित करने पर भड़का सीएबीआई

New Delhi, 20 नवंबर . India और Pakistan के बीच फाइनल मैच बारिश के कारण धुल जाने के बाद Pakistan को मेंस ब्लाइंड एशिया कप 2026 का इकलौता चैंपियन घोषित करने के फैसले की क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) ने Friday को कड़ी निंदा की है. सीएबीआई ने मांग की है कि दोनों टीमों को संयुक्त विजेता माना जाए.

सीएबीआई का आरोप है कि यह फैसला अधिकारियों के अनुचित हस्तक्षेप से प्रभावित था. उसका दावा है कि वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (डब्ल्यूबीसीसी) की तकनीकी समिति ने पहले दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमति जताई थी, लेकिन बाद में इस फैसले को बदलकर Pakistan के पक्ष में कर दिया गया.

एसोसिएशन का कहना है कि टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, अगर फाइनल मैच टाई हो जाता है (या नतीजा नहीं निकलता है), तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है.

सीएबीआई के अनुसार, टूर्नामेंट के तकनीकी नियमों की धारा 27 विशेष रूप से फाइनल मैच के टाई होने की स्थिति से निपटती है और इस धारा के दोनों वाक्य ऐसी ही स्थिति का जिक्र करते हैं. सीएबीआई ने बताया कि उन्होंने इस नियम की अपनी व्याख्या डब्ल्यूबीसीसी की तकनीकी समिति के सामने रखी थी, जिस पर समिति ने पहले India और Pakistan को संयुक्त विजेता मानने के लिए सहमति भी दे दी थी.

हालांकि, एसोसिएशन का आरोप है कि तकनीकी समिति के निदेशक और Pakistan ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (पीबीसीसी) के अध्यक्ष ने बाद में मैच रेफरी और अंपायरों पर दबाव डाला, जिससे Pakistan के पक्ष में फैसला सुनाया गया और समिति का शुरुआती समझौता पलट दिया गया.

सीएबीआई ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के नतीजों के साथ छेड़छाड़ करने की ‘अस्वीकार्य कोशिश’ करार दिया है. इसके साथ ही, उन्होंने इस फैसले की प्रक्रिया की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और ईमानदारी पर भी सवाल उठाए हैं. सीएबीआई के चेयरमैन और समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड के संस्थापक मैनेजिंग ट्रस्टी, डॉ. महांतेश जी. किवाडासन्नवर ने कहा, “यह एक शर्मनाक फैसला है और भारतीय टीम के साथ सरासर अन्याय है. जब तकनीकी समिति पहले ही दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमत हो गई थी, तो Pakistan को फायदा पहुंचाने के लिए उस फैसले को कैसे पलटा जा सकता है? इस तरह की हरकतें हेरफेर, अनुचित तरीकों और अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट की ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “संदिग्ध फैसलों और पर्दे के पीछे की चालों के जरिए चैंपियनशिप जीतना खेल की उत्कृष्टता नहीं है. यह क्रिकेट की भावना के साथ धोखा है. खिताब मैदान पर जीतकर हासिल किया जाना चाहिए, न कि चालाकी भरी रणनीतियों या अधिकारियों के साथ हेरफेर करके.”

किवाडासन्नवर ने स्पष्ट किया कि भारत, Pakistan को एकमात्र चैंपियन घोषित किए जाने को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने मांग की कि डब्ल्यूबीसीसी तुरंत तकनीकी समिति के शुरुआती फैसले को बरकरार रखे.

उन्होंने कहा, “हम बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि India केवल तकनीकी समिति के उस शुरुआती फैसले को स्वीकार करेगा, जिसमें India और Pakistan को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था. हम Pakistan को एशिया कप 2026 का एकमात्र चैंपियन नहीं मानेंगे. हमारी मांग है कि मूल फैसले को तुरंत बहाल किया जाए. जब ​​हमारे खिलाड़ियों को वह सम्मान नहीं दिया जाएगा जिसके वे हकदार हैं, तो हम चुप नहीं बैठेंगे.”

India इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरा था, क्योंकि उसने 2016 में आयोजित पहले मेंस ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप का खिताब जीता था. Wednesday को ढाका में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करके India फाइनल में पहुंचा. भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 123/7 पर रोका था और फिर 124 रनों के लक्ष्य को महज 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया था.

लीग चरण के दौरान India को Pakistan के खिलाफ एक विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में मौजूदा चैंपियन के पास खिताबी मुकाबले में उस हार का बदला लेने का मौका था. सीएबीआई ने कहा कि भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाई है और टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार उसे उचित सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे इस फैसले को चुनौती देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे. उन्होंने दोहराया कि चैंपियनशिप का परिणाम पारदर्शी और निष्पक्ष खेल प्रक्रियाओं के जरिए ही तय होना चाहिए.

–

एसएम/एबीएम