‘हम अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में नहीं सोच रहे थे’, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर बोलीं कीर्ति

नागोया, 3 अक्टूबर . India की महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में एक ऐतिहासिक उलटफेर करते हुए फाइनल में साउथ कोरिया को 5-3 से हराया और इस इवेंट में कोरियाई टीम के 44 साल के दबदबे को खत्म किया.

Friday को गोल्ड मेडल जीतने वाली तिकड़ी में अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद के साथ शामिल कीर्ति शर्मा ने कहा कि भारतीय तीरंदाजों ने इस हाई-प्रेशर फाइनल में अपनी प्रक्रिया और मानसिक शांति पर भरोसा किया. कीर्ति शर्मा ने जापान में ‘साई मीडिया’ से कहा, “हम अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में नहीं सोच रहे थे. हम बस अपने प्रदर्शन और ट्रेनिंग के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया का पालन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे.” इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर एक और शानदार जीत दर्ज की थी और दक्षिण कोरिया के खिलाफ़ फाइनल में जगह बनाई थी.

कीर्ति ने कहा कि भावनाओं पर काबू रखना और एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी था, क्योंकि India एशियन गेम्स के इस इवेंट पर साउथ कोरिया के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को तोड़ने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा, “हम तीनों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना था और एक-दूसरे पर भरोसा करना था. हमने नतीजों के बारे में नहीं सोचा और बस अपना 100 प्रतिशत दिया.”

Haryana की रहने वाली और हजारीबाग के साई ट्रेनिंग सेंटर में कोच उधम सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करने वाली इस तीरंदाज ने कहा कि भारतीय तिकड़ी को पता था कि एक छोटी सी चूक भी मुकाबले का रुख बदल सकती है. कीर्ति ने कहा, “हमें पता था कि अगर हम कोई छोटी सी भी गलती करते हैं तो हमारे प्रतिद्वंद्वी हमसे बाजी छीन सकते हैं, लेकिन हम मजबूती से डटे रहे और पहले तीर से लेकर आखिरी तीर तक वही जोश बनाए रखा.”

India की यह जीत तब मिली जब देश के कंपाउंड तीरंदाजों ने पहले ही ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में पुरुषों, महिलाओं और मिक्स्ड टीम के गोल्ड मेडल जीतकर गेम्स में अपनी छाप छोड़ी. कीर्ति ने कहा कि इस अभूतपूर्व सफलता ने रिकर्व टीम को अपनी प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अतिरिक्त प्रेरणा दी थी.

उन्होंने कहा, “कंपाउंड इवेंट्स के बाद हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया. जिस दिन हमने लगातार तीन गोल्ड मेडल जीते, वह India के लिए बहुत अच्छा दिन था. इससे हमें काफी प्रेरणा मिली. हम भी वैसी ही कामयाबी हासिल करना चाहते थे. हम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार थे और अपने इवेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.” साउथ कोरिया पर मिली जीत महिला रिकर्व आर्चरी में एशियन गेम्स के इतिहास का एक अहम पल था. India ने एक ऐसे फाइनल में इस महाद्वीप की दिग्गज टीम को हराया, जिसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और संयम बनाए रखने की जरूरत थी.

–

एसएम/एबीएम