
Mumbai , 11 नवंबर . Actor अर्जुन कपूर ने Wednesday को अपने पिता बोनी कपूर को उनके जन्मदिन पर social media पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखकर शुभकामनाएं दीं.
अर्जुन ने पिता के जन्मदिन की पार्टी का एक मजेदार वीडियो रीशेयर किया, जिसे ओरी ने अपलोड किया था. इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा संदेश लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैड. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें.”
इस क्लिप में बोनी कपूर अपनी थीम वाली बर्थडे पार्टी में परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते नजर आए.
उनके बच्चों अर्जुन, खुशी और अंशुला के अलावा, फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी जश्न में शामिल हुईं, जिनमें फिल्म निर्माता राकेश रोशन, जावेद अख्तर और शबाना आजमी शामिल थे.
पार्टी में जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और उनके भाई वीर पहाड़िया भी नजर आए.
बता दें कि बोनी खुद भी social media पर काफी एक्टिव रहते हैं. 27 सितंबर को बोनी ने अपनी दिवंगत मां, निर्मल कपूर को उनकी जयंती पर याद किया. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां का एक भावुक वीडियो शेयर किया.
इस वीडियो में उनकी मां अस्पताल में पूजा करती हुई दिख रही हैं. बोनी ने वीडियो के साथ लिखा, “मां, आपको 92वें जन्मदिन की शुभकामनाएं.”
क्लिप में उनकी दिवंगत मां की कुछ तस्वीरें भी दिखाई गईं. साथ ही एक वीडियो भी था, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर बैठी हैं और बोनी उनके पास पूजा की थाली पकड़े हुए खड़े हैं.
बोनी की मां, निर्मल कपूर का 2 मई, 2025 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content