
New Delhi, 16 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने लोगों से सदैव श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया है.
Prime Minister की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्. कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः॥’ साझा किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि संसार का कोई भी मनुष्य कभी भी, एक क्षण के लिए भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता. प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के गुणों से प्रेरित होकर, स्वभाव के वशीभूत होकर निरंतर कर्म में प्रवृत्त रहता है, इसीलिए हमें सदैव श्रेष्ठ और सकारात्मक कर्म करते हुए ही अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए.
पीएम की ओर से social media पर साझा किया गया यह श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के तीसरे अध्याय (कर्मयोग) का 5वां श्लोक है. इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि संसार में कोई भी मनुष्य बिना कर्म किए एक क्षण भी नहीं रह सकता. कर्म का त्याग करना असंभव है, इसलिए मनुष्य को आसक्ति (मोह) छोड़कर कर्तव्य-कर्म करना चाहिए.
इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि निश्चित ही कोई भी मनुष्य किसी भी काल में क्षणमात्र भी बिना कर्म किए नहीं रहता, क्योंकि सारा मनुष्य समुदाय प्रकृति से उत्पन्न गुणों (सत्त्व, रज, तम) द्वारा परवश होकर विवशतापूर्वक कर्म करने के लिए बाध्य किया जाता है.
भगवान श्रीकृष्ण ने स्पष्ट किया कि ‘अकर्मण्यता’ (बिल्कुल काम न करना) एक भ्रम है. यदि कोई व्यक्ति बाहरी रूप से काम करना छोड़ भी दे, तो भी उसका मन, इंद्रियां और शरीर के भीतर जैविक और मानसिक प्रक्रियाएं (सांस लेना, सोचना, पाचन आदि) लगातार काम करती रहती हैं. इसलिए कोई भी प्राणी एक पल के लिए भी पूरी तरह ‘अकर्मकृत्’ (बिना कर्म का) नहीं रह सकता.
भगवान ने कहा कि मनुष्य का शरीर और मन प्रकृति के तीन गुणों—सत्त्व (प्रकाश, ज्ञान), रज (गति, इच्छा, लालसा) और तम (आलस, अंधकार) से बने हैं. ये गुण हमें शांत नहीं बैठने देते. व्यक्ति अपनी मर्जी या अहंकार से भले ही सोचे कि वह कुछ नहीं कर रहा है, लेकिन भीतर से प्रकृति के ये गुण उसे प्रेरित करके काम करवाते हैं.
भगवान ने अर्जुन को आगे समझाया कि कर्म करना इस भौतिक संसार में हर किसी के लिए अनिवार्य है, इसलिए कर्मों से भागने या उन्हें जबरन त्यागने (मिथ्याचार) का कोई लाभ नहीं है. समझदारी इसी में है कि मनुष्य फल की आसक्ति छोड़कर अपना कर्तव्य-कर्म निष्काम भाव से करे.
–
एसडी/एएस
Skip to content