हमीरपुर में अनुराग ठाकुर ने मनाया 52वां जन्मदिन, हवन-कन्या पूजन कर 32 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हमीरपुर, 24 अक्टूबर . पूर्व Union Minister और सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के गांधी चौक पर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपना 52वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर हवन और कन्या पूजन का आयोजन किया गया. साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 32 खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया. कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया. उन्होंने देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी सराहना की.

कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने Himachal Pradesh में कर्मचारियों और पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर Government पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स की कई मांगें वर्षों से लंबित हैं. उनके कार्यकाल में बढ़ाई गई राशि का भुगतान भी नहीं किया गया. मौजूदा Government के चार साल पूरे होने हैं, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाया भुगतान का मुद्दा अब भी बना हुआ है. सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का कुल 8,555 करोड़ रुपए लंबित था. खिलाड़ियों के बकाया का मुद्दा उठाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 2026 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनके हक की राशि नहीं मिली है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मान और लाभ मिलना चाहिए.

अनुराग ठाकुर ने जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह आगे भी इसी तरह लोगों की सेवा करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और Himachal Pradesh की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें जो मान-सम्मान और प्यार दिया है, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की भी सराहना की.

देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि India की बेटियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने ओलंपिक, एशियाई खेलों और पैरा खेलों में महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि खेल, अंतरिक्ष और विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. इसी भावना के तहत हमीरपुर में भी महिला खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया.

–