
चेन्नई, 14 नवंबर . Actor सूर्या ने निर्देशक जीथू माधवन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सीन’ में निगेटिव भूमिका निभाने के लिए मलयालम Actor टोविनो थॉमस का धन्यवाद किया है. फिल्म की शानदार सफलता के बीच सूर्या ने social media पर उनके प्रति आभार जताया.
सूर्या ने एक्स अकाउंट पर फिल्म में टोविनो थॉमस के किरदार विक्टर की एंट्री वाला एक वीडियो साझा किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “प्रिय टोविनो, हमारे विक्टर बनने के लिए आपका जितना धन्यवाद करूं, कम है. जिस प्यार और उदारता के साथ आप इस फिल्म का हिस्सा बने, वह मेरे लिए शब्दों से परे है.”
सूर्या ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के उन सभी कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया, जो ‘सीन’ का हिस्सा रहे.
उन्होंने लिखा, “मेरे सभी शानदार सह-कलाकारों, तकनीशियनों और मलयालम फिल्म उद्योग के रचनात्मक साथियों का धन्यवाद. ‘सीन’ में हमारे साथ रहने के लिए आप सभी का आभार. यह मलयालम सिनेमा के लिए हमारा एक छोटा सा प्रेम पत्र है.”
फिल्म ‘सीन’ में मलयालम फिल्म जगत के कई प्रमुख कलाकार नजर आए हैं. फिल्म में सूर्या ने दृष्टिबाधित Police अधिकारी इनबराज की भूमिका निभाई है, जबकि मलयालम Actor नासलेन ने सीरियल किलर ईश्वरन का किरदार निभाया है.
Actress नाजरिया नाजिम फिल्म में माया की भूमिका में हैं, जो इनबराज की सहायक है. वहीं वरिष्ठ Actor लाल ने सूर्या के वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका निभाई है. टोविनो थॉमस ने विक्टर का किरदार निभाया है, जो फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाता है.
दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कमाई 205 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है और इसका प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है.
‘सीन’ का निर्माण झगरम स्टूडियोज ने किया है. शीर्षक घोषित किए जाने से पहले इसे अस्थायी रूप से ‘सूर्या 47’ के नाम से जाना जा रहा था.
फिल्म का निर्देशन मलयालम निर्देशक जीथू माधवन ने किया है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विनीथ ऑगस्टियन ने, संगीत सुशिन श्याम ने, प्रोडक्शन डिजाइन अश्विनी काले ने और संपादन अजमल साबू ने किया है. फिल्म के स्टंट कोरियोग्राफर चेतन डी सूजा हैं.
–
Skip to content