
बनासकांठा, 30 अक्टूबर . Gujarat के बनासकांठा में Prime Minister Narendra Modi ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने Ahmedabad (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया.
संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी से देश और Gujarat का हर किसान जुड़ा हुआ है. उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का स्वागत किया.
सभा के माहौल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों के लिए यह भी अजूबा होगा कि सभा में सारे लोग चौपाइयों पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया होता तो आज जरूर इसका रिकॉर्ड बन जाता.
पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्र के कुछ ही दिन बाद मां अंबा की पावन धरती पर आने का अवसर मिला है. मैं मां अंबा को प्रणाम करता हूं. उन्होंने बताया कि आज ही पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त किसानों के खाते में पहुंची है और उन्होंने देश के किसानों को इसके लिए बधाई दी.
Prime Minister ने कहा कि हमारे किसान विकसित India के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. हमारी Government ने हमेशा किसानों को सशक्त करने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि किसानों का बजट 5 गुना से अधिक हो गया है. आज करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है. Gujarat के 50 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला है, उनके खाते में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए हैं.
Prime Minister ने कहा कि बीते वर्षों में Government की नीतियों की वजह से 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को मिले हैं. उन्होंने इसके लिए 5 योजनाओं का उदाहरण दिया.
पहली योजना पीएम किसान सम्मान निधि है, जिसके तहत करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कभी इन छोटे किसानों की जरूरतों को नहीं समझा गया था, जबकि देश में छोटे किसानों की संख्या 85 प्रतिशत से ज्यादा है. ऐसे छोटे किसानों की चिंता हमारी Government ने की और पीएम किसान निधि से मदद पहुंचाई.
दूसरी बड़ी बात खाद को लेकर कही. उन्होंने कहा कि बीते सालों में वैश्विक अनिश्चितता के बीच खाद की कीमतों में बहुत उछाल आया है, लेकिन किसानों को समर्पित हमारी Government ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया. Government ने इस पर करीब 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
तीसरी बात एमएसपी को लेकर थी. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की Governmentें एमएसपी को लेकर किसानों को धोखा ही दे रही थीं, लेकिन हमारी Government है जिसने एमएसपी का वादा पूरा किया है. पिछले 12 वर्षों में गेहूं और धान के किसानों के लिए एमएसपी के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये खाते में गए हैं.
चौथी योजना पीएम फसल बीमा योजना है. उन्होंने कहा कि हमारी Government ने फसल बीमा योजना का बहुत बड़ा सुरक्षा कवच किसानों को दिया है. पिछले 12 वर्षों में फसल बीमा के लिए किसानों को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुका है.
पांचवीं योजना सिंचाई से जुड़ी है. उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि सिंचाई पर किसान की लागत कम हो. पीएम कुसुम योजना के तहत लागत सुनिश्चित हो रही है. इसके तहत 12 लाख सोलर पंप दिए जा चुके हैं. अगर ये सोलर पंप नहीं मिलते तो 800 करोड़ लीटर से अधिक का डीजल खरीदना पड़ता.
पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ इन पांच योजनाओं की वजह से देश के किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये के बराबर की बचत भी हुई है. इन 50 लाख करोड़ रुपये ने देश के किसानों की आय बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि खेती सिर्फ पेशा नहीं, हमारी संस्कृति भी है.
–
एएस
Skip to content