
Dubai , 5 सितंबर . Pakistan को India के खिलाफ Saturday को Dubai इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद Pakistanी कप्तान फातिमा सना ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम की बल्लेबाजी खराब रही और पूरी पारी के दौरान टीम ने संघर्ष किया.
Pakistanी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन ये निर्णय टीम पर भारी पड़ गया और Pakistanी टीम 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रन पर सिमट गई. आलम ये रहा कि Pakistan के सिर्फ 2 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सकीं. चार खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सकीं.
पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर Pakistanी कप्तान ने कहा, “हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई पूरी पारी के दौरान हमने संघर्ष किया. हमें पता था कि विकेट ताजा है और हम अधिक से अधिक रन बनाना चाहते थे. हमें भरोसा था कि हमारी गेंदबाजी इकाई अच्छी है.”
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 29 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद टीम ने 8.4 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया. Pakistan के लिए तीनों विकेट फातिमा सना (3 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट) हासिल किए.
कप्तान सना निजी उपलब्धि से ज्यादा टीम की जीत को तरजीह देती हैं. उन्होंने कहा, “मैंने तीन विकेट लिए, लेकिन फिर भी हम मैच हार गए, इसलिए इसका कोई मायने नहीं है. हमें जीत की जरूरत थी, इसलिए तीन विकेट लेने से कोई फर्क नहीं पड़ता.”
Pakistanी टीम 2 में से 1 मैच गंवाने के बावजूद ‘ग्रुप-ए’ की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है. अब Pakistanी टीम 7 सितंबर को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में हांगकांग, चीन का सामना करेगी.
‘ग्रुप-ए’ से India ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी. अब Pakistan (-0.569), थाईलैंड (-2.050) और हांगकांग, चीन (-3.575) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर हैं. यानी अगला मैच Pakistan के लिए निर्णायक होगा. इस मुकाबले को लेकर Pakistanी कप्तान ने कहा, “हम वहां अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे, और आखिरी मैच में हम जीतने और फाइनल (नॉकआउट) में जाने की कोशिश करेंगे.”
–
आरएसजी
Skip to content